Delhi NCR Weather : दिल्ली एनसीआर के मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। बारिश की गतिविधियों में तेजी आई है। जिसकी वजह से आने वाले दिनों में दिल्ली एनसीआर में मेघगर्जन और बिजली चमकने के साथ बहुत तेज बारिश होने वाली है। हाल ही में मौसम विभाग ने अपडेट जारी करते हुए बताया है कि दिल्ली एनसीआर में अगले 6 दिनों तक कैसा मौसम रहेगा। चलिए जानते हैं –
देश की राजधानी दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में एक बार फिर से मानसून एक्टिव हो चुका है और गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हो रही है। इससे मौसम सुहावना बना हुआ है। पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी से लोगों को अब राहत मिली है।
हाल में मौसम विभाग (Weather update) ने एक बड़ा अपडेट जारी करते हुए बताया है की बारिश का सिलसिला अगले कई दिनों तक चलने वाला है। आईएमडी के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में आने वाले कई दिनों तक गरज चमक के साथ जोरदार बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है।
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम –
मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) ने आज यानी 25 जुलाई को दिल्ली एनसीआर में काले बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान कई जगहों पर झमाझम बारिश भी होगी। वहीं गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो सामान्य तापमान से 2 डिग्री कम है। वही, अधिकतम तापमान की बात करें तो 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
25 जुलाई को दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम –
मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Ka Mausam) में अगले एक हफ्ते तक लगातार बारिश जारी रहने की उम्मीद जताई है। कल यानी 25 जुलाई को आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। देर शाम को गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग (Kal Ka Mausam) का अनुमान है कि अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। जिसके बाद यह 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है।
वहीं न्यूनतम तापमान (Delhi Tempreature) 24 से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 26 जुलाई को भी दिल्ली एनसीआर में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। इस दिन अधिकतम तापमान मैं 2 डिग्री की गिरावट आने की उम्मीद है। इसके बाद यह 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिलेगा।
27 जुलाई को दिल्ली में होगी बारिश –
27 जुलाई के मौसम (Delhi NCR Ka Mausam) की बात करें तो इस दिन भी आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। गरज चमक के साथ कई जगहों पर हल्की बारिश भी होगी। रविवार को अधिकतम तापमान में गिरावट आने का अनुमान है। इस दिन अधिकतम तापमान (Delhi Tempreature) 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। 28 जुलाई को भी मौसम का हाल रविवार के दिन जैसा ही रहेगा। हालांकि, तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिलेगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
28 और 29 जुलाई को दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग (Weather Update) के अनुसार मंगलवार और बुधवार यानी 28 और 29 जुलाई को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। इन दोनों ही दिन तेज मेघ गर्जन और बिजली कड़कने के साथ झमाझम बारिश होगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं, बुधवार को 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इन दोनों ही दिन न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन झमाझम बारिश होने से मौसम सुहावना बना रहेगा।
दिल्ली में बाढ़ का खतरा –
दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Ka Mausam) में पिछले काफी दिनों से अत्यधिक बारिश हो रही है। इसकी वजह से यमुना का जलस्तर बड़ा हुआ है। यमुना में 67000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इस वजह से कई इलाकों में बाढ़ आने का खतरा है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
संतोषजनक श्रेणी में रहा एक्यूआई
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, गुरुवार सुबह 9 बजे दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 76 रीडिंग के साथ संतोषजनक श्रेणी में रही। 51 से 100 के बीच एक्यूआई रीडिंग को ‘संतोषजनक’ माना जाता है।
