IMD Rain Alert : देश में मानसून लगातार सक्रिय होकर बरस रहा है। अलग-अलग प्रदेशों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की जा रही है। अब राजधानी दिल्ली में बाढ़ का खतरा सता रहा है। मौसम विभाग की ओर से अगले 24 से 48 घंटे में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्र में इस बार तगड़ी बारिश हो रही है। दूसरी तरफ यमुना में जल स्तर बढ़ रहा है।
इससे दिल्ली में बाढ़ का खतरा सताने लगा है। दिल्ली में अगले 24 से 48 घंटे में भी तेज बारिश (Heavy Rain Alert) का अनुमान है। इसके अलावा अन्य राज्यों के लिए भी मौसम विभाग की ओर से बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
पूरे देश में हो रही बारिश
इस मानसून में पूरे देश में तगड़ी बारिश हो रही है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक बारिश (rain alert) देखने को मिल रही है। जम्मू कश्मीर में बारिश के कारण लोगों को परेशानी भी हुई है। जम्मू कश्मीर के राजौरी और पुंछ में मानसून आफत बनकर आया है। दूसरी ओर हथिनी कुंड बैराज से यमुना में पानी छोड़ा गया है, जिससे दिल्ली की मुसीबत बढ़ाने वाली है।
दिल्ली पर बाढ़ का संकट
दिल्ली पर बाढ़ का संकट आ सकता है। कई दिन से जमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ता (yamuna water level) जा रहा है। फिलहाल तो पानी खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन हथिनी कुंड बैराज से 67000 क्यूसेक पानी दिल्ली के लिए छोड़ दिया गया है।
इस पानी को दिल्ली तक पहुंचने में 2 दिन लगेंगे। दिल्ली में भी तगड़ी बारिश की संकेत है। मौसम विभाग के अनुसार बादल छाए रहेंगे और तेज बारिश हो सकती है।
इन राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञान विभाग (IMD rain Alert) के अनुसार देश के अलग-अलग राज्यों के लिए तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें राजस्थान, हरियाणा, केरल, गोवा में मध्यम से भारी बारिश (Heavy Rain Alert) होने का अनुमान है।
इसी प्रकार झारखंड, उड़ीसा, नागालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर, गुजरात, पश्चिम उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
इन इलाकों में भी बारिश को लेकर अलर्ट है जारी
बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, सौराष्ट्र, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिमी राजस्थान, तमिलनाडु में भी हल्की बारिश की उम्मीद की जा रही है। समुद्र से लगते कर्नाटक के हिस्से, गोवा व दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना, उत्तर पंजाब के हिस्सों में भी मध्यम से भारी बारिश (rain alert) का अनुमान है।