sarso ka bhav 28 july 2025 : इस सीजन में सरसों के दामों में सबसे अधिक बार उतार चढ़ाव आया है। यह सिलसिला सीजन की शुरुआत से ही जारी है। अब सरसों के भाव (sarso price today) में रिकॉर्ड उछाल आने से प्रति क्विंटल सरसों के दाम फिर से हाई हो गए हैं। आइये खबर में जानते हैं कितने हो गए हैं 1 क्विंटल सरसों के दाम।
सरसों के भाव में एक बार फिर से रिकॉर्ड उछाल आया है। इससे सरसों का भाव (sarso price hike) हाईलेवल पर पहुंच गया है। सरसों उत्पादक राज्यों में भी दाम अधिक होना किसानों के मुनाफे के लिए अच्छा संकेत माना जा रहा है। भाव में बढ़ौतरी होने से स्टॉक की गई सरसों लेकर भी किसान अब मंडियों (mandi bhav 27 july) में पहुंचने लगे हैं। इससे सरसों की आवक और बिक्री में फिर से इजाफा हुआ है। आइये जानते हैं किस मंडी (mandi bhav today) में कितने हो गए सरसों के दाम।
इस भाव बिक रही 1 क्विंटल सरसों-
अब सरसों में रिकॉर्ड उछाल आने से सरसों का अधिकतम भाव (sarso rate 27 july) एमएसपी 5950 रुपये से करीब 1850 रुपये ऊपर पहुंच गया है। पिछले दिनों सरसों के अधिकतम दाम (sarso maximum price) एमएसपी से 800 रुपये ऊपर चल रहे थे, यानी तब की तुलना में अब सरसों के भाव में प्रति क्विंटल पर 1050 रुपये ज्यादा की बढ़ौतरी हुई है। इस हिसाब से सरसों के अधिकतम दाम (sarso ka bhav) 6750 रुपये क्विंटल से बढ़कर 7800 रुपये क्विंटल पहुंच गए हैं। कुछ मंडियों में सरसों के दाम इससे कम भी हैं।
इस कारण लगातार बढ़ रहा रेट-
सरसों के दामों में लगातार बढ़ौतरी का कारण सरसों तेल (sarso oil ka rate) व सरसों खली की मांग में बढ़ौतरी होना है। सरसों तेल (sarso oil price) व खली की मांग घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों ही स्तर पर हुई है। यह मांग जब तक बनी रहेगी, तब तक सरसों के रेट (sarso ka rate) में गिरावट की संभावना कम ही है। अन्य खाद्य तेलों के भाव भी पहले से ज्यादा बढ़े हैं, इस कारण भी सरसों तेल व सरसों के भाव (sarso price today) में बढ़ौतरी हुई है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अक्टूबर नवंबर में ब्याह के सीजन में सरसों के दाम और भी बढ़ सकते हैं।
मध्य प्रदेश में सरसों के दाम-
मध्य प्रदेश में सरसों का भाव (MP sarso price) 6700 रुपये क्विंटल से ऊपर पहुंच चुका है। अधिकतर मंडियों में रेट 6710 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास चल रहा है। इंदौर मंडी में सरसों का भाव 6745 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गया है। बैतूल और भोपाल मंडी में सरसों का रेट (sarso ka rate) 6788 रुपये क्विंटल तो काला कैलारस और बीना मंडी में 6740 रुपये क्विंटल हो गया है।
उत्तर प्रदेश में सरसों का भाव –
उत्तर प्रदेश में आगरा मंडी में सरसों का रेट (UP sarso Price) सबसे ज्यादा चल रहा है। यहां पर सरसों के दाम 7800 रुपये क्विंटल के करीब हो गए हैं। यह देश में सबसे ज्यादा रेट माना जा रहा है। इसके अलावा ग्वालियर मंडी में 6787 रुपये और मैनपुरी मंडी में 6785 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से सरसों बिक रही है। मेरठ की मंडी (UP mandi bhav 27 july) में सरसों के दाम 6660 रुपये व ललितपुर मंडी में सरसों का रेट (sarso price in UP) 6685 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। इटावा मंडी में 6785 रुपये प्रति क्विंटल सरसों के दाम हो गए हैं।
हरियाणा में सरसों का भाव-
हरियाणा की सिरसा मंडी में सरसों का रेट (sarso price in sirsa) 6955 रुपये प्रति क्विंटल जा पहुंचा है। हिसार मंडी में 6695 रुपये और रेवाड़ी मंडी में 6555 रुपये प्रति क्विंटल सरसों का रेट हो गया है। हरियाणा (sarso price in haryana) सहित पंजाब की मंडियों में भी अब सरसों के रेट (sarso price in haryana) पहले की तुलना में काफी बदल गए हैं। आदमपुर मंडी में सरसों का भाव (sarso ka bhav) 6735 रुपये क्विंटल और ऐलनाबाद में 6865 रुपये क्विंटल चल रहा है।
महाराष्ट्र में सरसों का रेट –
महाराष्ट्र में भी सरसों के भाव पहले की तुलना में बढ़े हैं। बांद्रा मंडी में सरसों का रेट 7800 रुपये और पुणे मंडी में सरसों का भाव (sarso mandi rate) 7778 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। मुंबई मंडी में सरसों का भाव (mumbai sarso price) 7670 रुपये क्विंटल हो गया है।
राजस्थान में सरसों के दाम –
राजस्थान की अधिकतर मंडियों में सरसों के दाम (rajasthan sarso price) अन्य राज्यों की अपेक्षा अधिक बढ़े हैं। हालांकि उच्चतम रेट यहां की मंडी में कुछ राज्यों से फिर भी कम है। जोधपुर मंडी में सरसों का रेट 6830 रुपये क्विंटल तो कोटा मंडी में सरसों के दाम (sarso ka bhav) 6833 रुपये क्विंटल हो गए हैं। जयपुर में सरसों को भाव 6870 रुपये व चिड़ावा मंडी में सरसों के रेट (rajasthan mandi bhav) 6790 रुपये क्विंटल तक हैं। श्रीगंगानगर व बस्सी मंडी में 6774 रुपये प्रति क्विंटल तक सरसों का रेट पहुंच चुका है।
