Rain Alert Haryana : हरियाणा में मानसून (Monsoon rain alert) की सक्रियता बढ़ने लगी है। प्रदेश में एक बार फिर से मौसम करवट ले चुका है। झमाझम बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी से अति भारी बारिश होने का अलर्ट (rain alert) जारी किया गया है। विभिन्न जिलों के लिए तगड़ी बारिश को लेकर अलर्ट जारी हुआ है।
हरियाणा में मानसून का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। बारिश के साथ साथ बिजली गिरने का भी अंदेशा जताया जा रहा है। अब तक हरियाणा में बारिश (rain alert) का ग्राफ देखें तो सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है।
मानसून फिर से पकड़ेगा जोर
प्रदेश में मानसून की एक बार फिर से झमाझम बारिश होने वाली है। मानसून ने हरियाणा में फिर से जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। रविवार सुबह से कैथल और यमुनानगर के कुछ क्षेत्र तो छोड़कर बाकी जगह मौसम (IMD rain Alert) साफ है। परंतु, अब मानसून रफ्तार पकड़ने वाला है।
16 जिलों में बारिश का अलर्ट
हरियाणा में रविवार को 16 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश (rain alert haryana) होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा आसपास के जिलों में छिटपुट बूंदें आ सकती हैं। एक दिन पहले रेवाड़ी, गुरुग्राम, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ में थोड़ी बहुत बारिश हुई है।
अगले 24 घंटे में होगी तगड़ी बारिश
मौसम विभाग (IMD rain Alert) ने अनुमान लगाया है कि रविवार की रात से सोमवार की रात तक मानसून एक्टिव होगा। इससे पूरे प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है। पूरे प्रदेश में 12 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। 12 जिलों में घनघौर बारिश देखने को मिलेगी।
17 प्रतिशत ज्यादा हुई प्रदेश में बारिश
हरियाणा में बारिश (Rain Alert in Haryana) की बात करें तो अब तक सामान्य से 17 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की जा चुकी है। प्रदेश में 27 जुलाई तक औसत बारिश 179.9 एमएम बारिश होनी होती है।
परंतु, प्रदेश में 211.3 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। सबसे अधिक बारिश यमुनानगर में हुई है। यहां पर 473.3 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है।
इन जिलों के लिए जारी किया गया है अलर्ट
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के अनुसार सोमवार को पानीपत, सोनीपत, यमुनानगर, करनाल, पंचकूला, रोहतक, अंबाला और भिवानी में 50 से 75% बारिश होने का अनुमान है। वहीं फरीदाबाद, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात व पलवल में 75 से 100% बारिश होने का अनुमान है। पहले भी इन जिलों में अत्यधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है।
