Gold Price Today : यूपी में पिछले काफी समय से सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही थी। वहीं, अब एक बार फिर से सोने की कीमत में तेजी देखी जा रही है। आज एक बार फिर से सोने की कीमत (Gold price) बेकाबू होती नजर आ रही है। ऐसे में जो भी लोग सोने की खरीदी करने का प्लान कर रहे थे, उनकी परेशानी बढ़ सकती है। आइए जानते हैं आपके शहर में 22 कैरेट सोने की क्या कीमत चल रही है।
जैसे-जैसे रक्षाबंधन करीब आ रहा है, वैसे-वैसे सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। आज काफी समय के बाद सोने की कीमत बढ़ती नजर आई है। आज सोने की कीमत में बंपर तेजी देखी जा रही है। सोने की कीमत (Gold price) बढ़ने की वजह से निवेशकों को काफी लाभ हो रहा है। वहीं इसकी वजह से आम लोगों की परेशानी बढ़ रही है। आने वाले दिनों में सोने की कीमत में तेजी यूहीं बरकरार रहने वाली है। खबर में जानिये आज आपके शहर में सोना किस रेट मिल रहा है।
यूपी में सोने का भाव-
रक्षा बंधन का पर्व आने ही वाला है। ऐसे में सावन की शुरुआत के साथ ही सर्राफा बाजार से सोना चांदी की कीमत (gold silver rate) में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। 3 अगस्त को बाजार खुलने के साथ ही सोने की कीमत में इजाफा देखने को मिल रहा है। हालांकि चांदी के भाव में भी उतार-चढ़ाव देखा गया।
जानिये आपके शहर में सोने का भाव–
यूपी (UP Gold Rate) के लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, आगरा समेत अन्य शहरों में 3 अगस्त को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत (Sona ka Bhav) 98,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी। इसके अलावा 22 कैरेट सोने की कीमत (22 carat gold price) आज 93,900 रुपये के हिसाब से मिल रही है। वहीं चांदी की कीमत के बारे में बात करें तो आज चांदी की कीमत 1,23,000 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। वहीं कल इसकी 1,23,000 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया था।
आने वाले समय में ये होंगे सोने के रेट-
एक्सपर्ट का कहना है कि पिछले काफी दिनों से सोने (Gold Rate Hike) में तेजी के बाद अब गिरावट देखने को मिली है और यह सिलसिला कई दिनों से चल रहा है। अगर सोने की कीमतों में कई दिनों तक गिरावट जारी रहती है। तो अनुमान है कि जल्द ही कीमतें 95 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास आ जाएगी। इसके बाद भी सोने में उतार चढ़ाव का दौर जारी रहेगा।
जानकारी के लिए बता दें कि कीमतें अनुमानित हैं और वास्तविक बाजार कीमतें अलग हो सकती हैं। अगर आप सोना (Gold Rate) खरीदने की योजना बना रहे हैं तो बाजार जाने से पहले सोने व चांदी की ताजा कीमतें जरूर चेक कर लें। यहां पर भविष्य के लिए बताया गया सोने का भाव (Sone Ka Bhav) सही या गलत दोनों हो सकता है। मौजूदा समय में चल रही सोने की कीमतों को देखते हुए अनुमान लगाया गया है कि आने वाले दिनों में सोना सस्ता हो सकता है।