UPके कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी के बारे में पक्के आंकड़े आ गए हैं। पता लग गया है कि कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (UP DA Hike) 3 प्रतिशत बढ़ेगा या 4 प्रतिशत। उत्तर प्रदेश के 12 लाख कर्मचारियों के लिए यह बड़ी खुशखबरी है। कर्मचारियों के लिए आंकड़े खुश कर देने वाले हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार के कर्मचारियों को योगी सरकार का तोहफा मिल रहा है। योगी सरकार की ओर से कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी (DA Hike UP) का जल्द लाभ दिया जाएगा।
कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में कितनी बढ़ौतरी होगी, इसके भी पक्के आंकड़े आ गए हैं। कर्मचारियों के लिए यह काफी जरूरी है।
3 या 4 प्रतिशत का कन्फ्यूजन हुआ दूर
 
उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते के बारे में 3 या 4 प्रतिशत का कन्फ्यूजन दूर हो गया है। फिलहाल एक महीने के आंकड़े आने बाकी थे, जो आ गए हैं। कर्मचारियों (employees DA) के लिए यह कन्फयूज अब दूर हो जाएगा। उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों के लिए यह काफी संतोषजनक होंगे।
कैसे तय किया जाता है महंगाई भत्ता
 
महंगाई भत्ते को तय करने के लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइज इंडेक्स के आंकड़े (AICPI) काफी महत्वपूर्ण है। ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़े 12 महीने के आ चुके हैं। 12 महीने के एआईसीपीआई के आंकड़ों के अनुसार ही कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता तय किया जाता है।
7वें वेतन आयोग के तहत है अंतिम बढ़ौतरी
 
कर्मचारियों के लिए 7वें वेतन आयोग (7th pay commission) के तहत अंतिम बढ़ौतरी दी जा रही है। अंतिम बढ़ौतरी में कर्मचारियों को सैलरी में बढ़ौतरी का तगड़ा लाभ दिया जा रहा है। राज्य सरकार दिवाली से पहले कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ौतरी का तोहफा देगी।
कितना बढ़ सकता है महंगाई भत्ता
 
महंगाई भत्ते (DA Hike) को लेकर जो आंकड़े आ रहे हैं, उससे महंगाई दर 58 प्रतिशत से थोड़ी ज्यादा हो रही है। ऐसे में डीए 3% तक बढ़ाने की संभावना है। इससे कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 58% पहुंच सकता है। कर्मचारियों की सैलरी में 55% से बढ़कर महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत हो जाएगा।
हर साल दो बार होता है संशोधन
 
महंगाई भत्ते (DA Hike) में प्रति वर्ष दो बार संशोधन किया जाता है। पहली बार जनवरी और दूसरी बार जुलाई में। नई दर 1 जुलाई से लागू होगी। इसकी घोषणा सितंबर या अक्टूबर में की जा सकती है। कर्मचारियों को जुलाई, अगस्त और सितंबर के लिए एरियर मिलते हैं।
 
इतनी हो सकती है सैलरी बढ़ौतरी 
 
महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ौतरी से कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी (Salary Hike) 18,000 रुपये प्रति महीना होगी तो उनकी सैलरी में प्रति माह 540 रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी। वहीं 9,000 बेसिक पेंशन वाले पेंशनर्स को 270 का लाभ मिलेगा।

 
			 
                                 
                              
		 
		 
		 
		