उत्तर प्रदेश हो या दिल्ली एनसीआर सोने के दामों में लगातार परिवर्तन आ रहा है। सोने की कीमतों लगातार उतार चढ़ाव आता ही रहता है। अब एक बार फिर से उत्तर प्रदेश और दिल्ली एनसीआर में सोने की कीमतों में परिवर्तन आया है। सोने के दाम पहले से काफी बदल गए हैं। आइए जानते हैं सोने के प्रति कैरेट के हिसाब से यूपी और दिल्ली एनसीआर में दाम-
इस साल सोने के दामों में साल की शुरुआत से ही बढ़ौतरी होती जा रही है। साल की शुरुआत में सोना आज से 34 प्रतिशत सस्ता था। अब सोने की कीमत एक लाख को पार कर चुकी हैं। सोने के दामों में आधे साल में ही बड़ा परिवर्तन देखने को मिला है।
कितने बढ़े हैं सोने के दाम
एनसीआर और उत्तर प्रदेश (NCR And UP Gold Price) के सोन के 24 कैरेट के भाव 1 जनवरी 2025 को 76,162 रुपये प्रति दस ग्राम थे। ये दाम अब तक 24000 रुपये से ज्यादा बढ़ चुके हैं। सोने के दामों में 34% की बढ़ौतरी हुइ है। अब सोने के दाम हालांकि एक लाख से नीचे आ गए हैं।
क्यों हुई सोने में इतनी बढ़ौतरी
सोने में बढ़ौतरी होने के अंतरराष्ट्री कारण रहे हैं। अंतरराष्ट्री बाजार में 10 ग्राम सोने के दाम (Gold Price) लगातार बढ़ रहे हैं। यूएसए के राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप की वजह से सोने में लगातार बढ़ौतरी हुई है। एक बार फिर से सोने के दाम गिर सकते हैं। अब टैरिफ को लेकर परिस्थितियां सुधरी हैं।
क्या चल रहे हैं चांदी के दाम
चांदी की कीमतें (Chandi Rate) भी सोने की तरह बढ़ती जा रही हैं। चांदी प्रति किलो 86,017 रुपए से 27,889 रुपए बढ़ चुकी है।
चांदी (Silver Price UP) 32.42% बढ़कर 1,13,906 रुपए हो गई है। चांदी के दामों में निरंतर बढ़ौतरी जारी है। यूपी और दिल्ली एनसीआर में भी चांदी की कीमत यही चल रही है।
इंटरनेशनल बाजार में चांदी के दाम
सोने और चांदी (Gold and Silver Price) की कीमतों में वैश्विक स्तर पर भी बढ़ौतरी ही हुई है। हालांकि आज कॉमैक्स पर सोना 0.41% गिरकर 3,367 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं, चांदी 0.77% लुढ़ककर 37.79 डॉलर प्रति औंस पर जा पहुंची है।
यूपी में क्या चल रहे हैं सोने के दाम
यूपी में सोने की कीमत (UP Gold Price) लगातार बढ़ रही है। लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, आगरा सहित अन्य शहरों में सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 97,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना आज 93,300 रुपये है।
दिल्ली में क्या चल रहा है सोने का भाव
राजधानी दिल्ली (Delhi Gold Price) के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 220 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है। 24 कैरेट सोने की कीमत (24 carat gold price delhi) 1,00,680 प्रति 10 ग्राम पर आ गई है।
वहीं 22 कैरेट सोना 150 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 92,300 प्रति 10 ग्राम हुई है। वहीं, 18 कैरेट सोना 130 रुपये 10 ग्राम सस्ता हो गया है। इसकी कीमत 75,520 प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। सोने के ये भाव बिना जीएसटी के है। ( 23 august gold price )
