Gold Silver Price : सोने-चांदी की कीमतों में इस उतार-चढ़ाव के बीच अब सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है। बीते दो दिनों से सोने की कीमतों में उछाल देखा जा रहा था और लगातार दो दिन की तेजी के बाद आज तीसरे दिन भी सोने की कीमतों (Sone Ki Kimatein)में तेजी दर्ज की गई है। आइए खबर में जानते हैं कि आज सर्राफा बाजार में 22-24 कैरेट गोल्ड के रेट क्या चल रहे हैं।
सोने-चांदी की कीमतों को हर रोज अपडेट किया जाता है। आज 25 अगस्त को सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव आया है। बीते दो दिनों की तरह ही सोने की कीमतों (Sone Ke Bhav) में आज भी जोरदार उछाल दर्ज किया गया है।
सर्राफा बाजार में आज लगातार तीसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल आया है। अगर आप भी इन दिनों सोने-चांदी को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं आज के ताजा रेट के बारे में।
एक्सपर्ट ने दिया बड़ा अपडेट
पिछले तीन दिन से सोने के भावों (Gold Rate 25 August) में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। एक्सपर्ट का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय आर्थिक परिस्थितियों में अनिश्चितता और निवेशकों का रुझान सोना-चांदी की ओर बढ़ने के चलते सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव हो रहा है। उनका कहना है कि आने वाले समय में चांदी की मांग सोने की तुलना में और अधिक बढ़ सकती है।
सोना और चांदी के भाव बढ़े
जयपुर सर्राफा बाजार में बीते दिनों शुद्ध सोने के भाव (Jaipure Gold Prices) में 300 रुपए की बढ़ोतरी हुई है और उसके बाद आज फिर इसमें 1100 रुपए का उछाल आया है, जिसके बाद इसके भाव 103,000 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं।
वहीं, बात करें जेवराती सोने की तो आज सोने के भाव (Sone Ki Kimatein) भी 1100 रुपए भी उछले हैं, जिसके बाद इसके भाव 96,100 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गए हैं।
चांदी के लेटेस्ट रेट
बात करें चांदी की तो अभी चांदी (Silver Prices) अपने उच्चतम स्तर पर बनी हुई है। आकड़ो के मुताबिक अभी तक इस सीजन में चांदी के भाव एक बार भी एक लाख रुपए से नीचे नहीं आए।
लगातार सोने के भाव में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जिसके बाद अब तक इसमे 2600 रुपए का भारी उछाल आया है, जिसके बाद इसके भाव 1,19,800 रुपए प्रति किलो हो गए हैं।
क्यों हो रही सोने के भावों में बढ़ोतरी
बीते कई दिनों से सोने-चांदी की कीमतों (Sone chandi ke Rate) में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जानकारो का कहना है कि सोना इस समय में सुरक्षित निवेश के रूप में उपयोगी साबित हो रहा है और लोगों का रूझान इसमे निवेश की आर बढ़ रहा है और इसके चलते कभी सोने के भाव (Sone Ke Rate) चढ़ते हैं तो कभी गिरावट आ जाती है।
अभी फिलहाल में तो कई निवेशक चांदी को अधिक लाभकारी मान रहे हैं, जिससे इसकी डिमांड धीरे-धीरे बढ़ रही है। घरेलू और औद्योगिक जरूरतें भी चांदी की खपत में बढ़ौतरी हो रही हैं, जिसके चलते आने वाले समय में इसकी डिमांड सोने से आगे निकल सकती है।
