Gold Silver Prices : सोने की बढ़ती कीमतों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आए दिन सोने के भाव नए रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं। राजस्थान में सोने के भाव इतने ज्यादा बढ़ गए हैं कि यहां पर आम आदमी के लिए एक तोला सोना खरीदना भी मुश्किल हो गया है। राजस्थान में अब प्रति 10 ग्राम सोना 1,18,000 रुपये में भी नहीं मिलेगा। चलिए जानते हैं आज के लेटेस्ट रेट –
सोने में लगातार आ रही तेजी ने सभी को चौंका दिया है। सोने के रेट इतने ज्यादा बढ़ चुके हैं कि अब 10 ग्राम सोना खरीदना भी मुकिश्ल हो गया है। साल 2025 में सोना 40 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा महंगा हुआ है। पिछले चार -पांच साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो सोने ने सबसे ज्यादा रिटर्न 2025 (Gold Rate Hike 2025) में ही दिया है। सोने के बढ़ते दामों की वजह से निवेशकों को तगड़ा फायदा हुआ है। वहीं, खरीदारों को झटका लगा है।
आज यानी 18 सितंबर 2025 को जयपुर के सर्राफा बाजार में सोने के भाव में तेजी आई है। वहीं, चांदी के दाम स्थिर रहे हैं। इसका मतलब यह है कि चांदी में आई कोई बदलाव नहीं हुआ है। सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate Hike) में आए दिन आ रहा उतार चढ़ाव निवेशकों और खरीदारों के लिए महत्वपूर्ण है।
राजस्थान में महंगा हुआ सोना –
राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज शुद्ध 24 कैरेट सोने (Rajasthan Gold rate) महंगा होकर 1,20,417 प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है, जोकि 17 सितंबर के मुकाबले 227 रुपये महंगा हुआ है। इसकी कीमतों में 0.19 प्रतिशत की तेजी आई है।
24, 22 और 18 कैरेट सोने का ताजा भाव –
आज 24 कैरेट सोने का भाव (Sone Ka Bhav) 1,19,935 प्रति 10 ग्राम हो गया है वहीं, 22 कैरेट सोना का रेट (22 carat gold rate) 1,10,492 प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है और 18 कैरेट गोल्ड 90,403 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। सोने के भाव में यह मामूली बढ़ोतरी वैश्विक बाजार में सोने की मांग और निवेश के रुझान को दिखाती है। 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के रेट (18 carat gold rate) में आज तेजी आई हैं, जिसका असर आभूषणों की खरीदारी पर पड़ सकता है।
चांदी की कीमतों पर लगा ब्रेक –
एक और जहां सोने के भाव में तेजी आई है वहीं आज चांदी की कीमतों (Silver Latest Rate) में कोई बदलाव नहीं हुआ है। चांदी के रेट आज स्थिर रहे हैं। बाजार में चांदी 1,38,738 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है। इसके साथ ही प्रति ग्राम चांदी का भाव आज 138.74 पर स्थिर है, जो कल के भाव के बराबर है।