UP के किसानों को धान की MSP इस साल पिछले साल की तुलना में ज्यादा मिलेगी। तो चलिए, बताते हैं कितना भाव मिलेगा।
UP के धान के किसान
उत्तर प्रदेश में कई किसान खरीफ सीजन में धान की खेती कर रहे थे और अब उनकी फसल तैयार हो रही है। वहीं, सरकार भी खरीदी की तैयारी में जुट गई है। विभिन्न जिलों में खरीदी की तैयारी शुरू हो गई है। खरीदी केंद्र भी बढ़ा दिए गए हैं, जिससे किसानों को फायदा मिलेगा। वहीं, सरकार ने खरीद विपणन सत्र 2025-26 में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 28 मई 2025 को ही बढ़ा दिया था। तो चलिए, जानते हैं भारत सरकार की तरफ से कितना न्यूनतम समर्थन मूल्य धान का मिलेगा।
धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य
उत्तर प्रदेश के किसानों को धान का समर्थन मूल्य इस साल ज्यादा मिलेगा, जिसमें बताया जा रहा है कि खरीद विपणन वर्ष 2025-26 में धान का समर्थन मूल्य सामान्य धान का ₹2369, वहीं ग्रेड ए धान का ₹2389 रुपए है। जबकि पिछले वर्ष 2024 में सामान्य धान का समर्थन मूल्य ₹2300, वहीं ग्रेड ए का ₹2320 रुपए था। इस तरह से आप देख सकते हैं कि इस साल धान का समर्थन मूल्य बढ़ाया गया है, जिससे किसानों को फायदा होगा।

UP में कब से शुरू होगी धान की खरीदी
उत्तर प्रदेश में धान की खरीदी अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर होगी। 2025-26 विपणन वर्ष में धान की सरकारी खरीदी 1 अक्टूबर 2025 से शुरू हो रही है, जिसमें पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिलों में 1 अक्टूबर से ही खरीदी शुरू हो जाएगी। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में 1 नवंबर से खरीदी शुरू होगी, जिसमें अमेठी के किसान 1 नवंबर से फसल की बिक्री कर पाएंगे।