UP News : योगी सरकार राज्य में बेहतर सुविधांए प्रदान करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। बता दें कि योगी सरकार (yogi government) ने हाल ही में महिलाओं और बच्चों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत 22 प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी।
योगी सरकार ने हाल ही में राज्यवासियों के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया बता दें कि अब योगी सरकार ने महिलाओं और छात्रों के लिए एक बड़ी सौगात दे दी है। सरकार (Government update) ने 22 प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे है। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।
कैबिनेट की बैठक में हुई ये बात
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार की शाम पांच बजे लोकभवन में कैबिनेट की बैठक की गई है। इस बैठक में 22 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगा दी गई है। कैबिनेट मीटिंग (cabinet meeting) में छात्रों और महिलाओं को लेकर रखा गया प्रस्ताव भी पास कर दिया गया है। इसके तहत दिवाली तक पांच लाख छात्रों को स्कॉलरशिप दिये जाने का फैसला लिया गया है।
उज्जवला योजना के तहत मिलेंगे फ्री सिलेंडर
इसके अलावा उज्जवला योजना के तहत महिलाओं को फ्री में एक-एक सिलेंडर की बांटा जाने वाला है। कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश पर्यटन सेवा नियमावली 2025 को भी मंजूरी प्रदान कर दी है। निकायों में तीन हजार कर्मियों की भर्ती (UP Job vacancy) का रास्ता भी साफ हो गया है। काडर पुनर्गठन के बाद कैबिनेट बैठक में नई नियमावली को मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके अलावा फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे और आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेस वे को जोड़ेने की मंजूरी कैबिनेट द्वारा दी जा चुकी है।
लखनऊ समेत इन शहरों को होगा लाभ
मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण/ नए शहर प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत चार शहरों लखनऊ, अयोध्या, रामपुर, बागपत-बड़ौत खेकड़ा में नई आवासीय योजनाएं लाई जाएंगी। सरकार संबंधित विकास प्राधिकरणों (Government related development authorities) को भूमि लेने के लिए 970 करोड़ रुपये देने वाली है। लखनऊ में नैमिष नगर से नई आवासीय योजना के लिए 250 करोड़ रुपये शासन से दिया जाने वाला है। आवास विभाग द्वारा लखनऊ विकास प्राधिकरण को सीड कैपिटल के रूप में 250 करोड़ रुपये दिया जाएगा।
इतनी लागत से तैयार होगा प्रोजेक्ट
अयोध्या में 318 करोड़ रुपये की लागत से रिधौरा, कंचनपुर, लालपुर व मोंचा में 107 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाने वाला है। शासन अयोध्या विकास प्राधिकरण को 100 करोड़ रुपये देने वाली है। इसके रामपुर में पांच गांवों बढ़पुरा, शर्की, ताशका, भमरौआ और पहाड़ी में 106 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण (Land acquisition) किया जाने वाला है। शासन इसके लिए 100 करोड़ रुपये देने वाला है। बागपत बड़ौत में टटीरी तहसील की 8.51 हेक्टेयर भूमि ली जाने वाली है। इसके लिए 20 करोड़ रुपये शासन स्तर से दिया जाएगा।
तीन प्रस्ताव हुए पास
कैबिनेट में उच्च शिक्षा विभाग के तीन प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके तहत संभल, चंदौसी में निजी क्षेत्र में राधा गोविंद विश्वविद्यालय की स्थापना कराई जाने वाली है। उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम 2019 (private universities act 2019) के तहत झांसी में गांधी विश्वविद्यालय, फतेहपुर में ठाकुर युगराज सिंह विश्वविद्यालय की स्थापना करा दी जाने वाली है। बैठक में खाद एवं रसद विभाग के प्रस्ताव पर कैबिनेट ने सहमति जताई। इस प्रस्ताव के तहत 2025-26 में मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत मोटे अनाज (मक्का, बाजरा एवं ज्वार) क्रय नीति का निर्धारण किया जाएगा।
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत दो सिलेंडर फ्री बांटे जाने वाले हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सेवाकाल में मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों की भर्ती (vacancy in up) के लिए चौदहवीं संशोधन नियमावली लाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान कर दी गई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश पालिका केंन्द्रीयित सेवा नियमावली के तहत पुनरीक्षित/मानकीकृत/अद्यतन किए जाने के लिए 29वीं संशोधन नियमावली 2025 लाने पर योगी कैबिनेट ने मुहर लगाई है।
महिलाओं को मिलेंगे मुफ्त गैस
हर साल की ही तरह इस बार भी दीपावली पर उज्जवला योजना के तहत प्रदेश की 1.85 करोड़ महिलाओं को मुफ्त एलपीजी गैस सिलेण्डर (रिफिल) दिये जाने वाले हैं। शुक्रवार को कैबिनेट ने खाद्य एवं रसद विभाग (Food and Civil Supplies Department) की ओर से मिले इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस बार भी मुफ्त सिलेण्डर पाने के लिए लाभार्थी महिलाओं के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य किया गया है। इनके आधार सत्यापित नहीं होंगे, उन्हें 31 दिसम्बर तक का समय दिया जाएगा।
इन प्रस्तावों पर भी हुई बैठक
1- छूटे हुए पांच लाख छात्रों को दीपावली से पहले छात्रवृत्ति मिलने वाली है।
2- लखनऊ, अयोध्या, रामपुर व बड़ौत में नई आवासीय योजनाएं (housing schemes) आएंगी। इसमें जमीन खरीदने के लिए 970 करोड़ रुपये सरकार द्वारा दिया जाने वाला है।
3- चतुर्थ श्रेणी के मृत कर्मचारी के आश्रितों को उसी श्रेणी में अनुकंपा नियुक्ति मिलने वाली है।
4- निकायों में तीन हजार कर्मियों की भर्ती का रास्ता साफ। काडर पुनर्गठन के बाद नई नियमावली को मंजूरी अब 3000 पदों पर भर्ती भी होगी।
5- यमुना एवं गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे (Farrukhabad Link Expressway) बनेगा।
6- पर्यटन सेवा नियमावली को मंजूरी मिली है।
7- यूपी में चंदौसी, झांसी और फतेहुपर में निजी विवि को मंजूरी दी जा चुकी है।
8- दीपावली पर 1.85 करो़ड़ महिलाओं को मिलेगा मुफ्त में सिलेंडर दिये जाएंगे।
9- धान क्रय खरीद को कैबिनेट की मंजूरी…।
10- मोटे अनाज की खरीद को मंजूरी….।
11- पर्यटन नीति को मंजूरी।