अगर आप बैंक जाने की सोच रहे हैं तो रुकिए! नवरात्रि और त्योहारों के कारण देश में बैंक लगातार 10 दिन तक बंद रहने वाले हैं। आपके राज्य में किस दिन और कितने दिन बैंक बंद रहेंगे, यह जानना बहुत ज़रूरी है! कहीं आपकी ज़रूरी बैंकिंग का काम रुक न जाए? जल्दी से लिस्ट देखिए!
इस समय पुरे देश में नवरात्रि का त्यौहार चल रहा है, इसके बाद कई बड़े त्यौहार जैसे – दशहरा, दिवाली, छठ पूजा, दुर्गा पूजा आने वाली है। इन त्योहारों के अवसर पर देश में 10 दिन बैंक बंद रहेंगे। सितंबर का महीना खत्म होने और अक्टूबर शुरू होने के साथ ही यह छुट्टियों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। RBI ने अक्टूबर 2025 की छुट्टियों की लिस्ट जारी की है। ये छुट्टियाँ अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन हो सकती है।
10 दिन बंद रहेंगे बैंक
सितंबर और अक्टूबर 2025 को मिलकर कई त्यौहार आ रहे है, जिस वजह से बैंकों में छुट्टियां रहेगी। इन छुट्टियां में वीकली ऑफ 27 सितंबर (चौथा शनिवार) और 28 सितंबर व 5 अक्टूबर (रविवार) भी शामिल है।
- 29 सितंबर (सोमवार): अगरतला, गंगटोक और कोलकाता में महा सप्तमी या दुर्गा पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे।
- 30 सितंबर (मंगलवार): कई शहरों, जैसे अगरतला, कोलकाता, पटना और राँची में महा अष्टमी/दुर्गा अष्टमी की छुट्टी रहेगी।
- 1 अक्टूबर: दशहरा/विजयदशमी की छुट्टी, जो कि त्रिपुरा, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, केरल और अन्य कई राज्यों में रहेगी।
- 2 अक्टूबर: महात्मा गांधी जयंती के कारण पूरे देश में राष्ट्रीय अवकाश रहेगा।
- 3 और 4 अक्टूबर: सिक्किम में दुर्गा पूजा के चलते बैंक बंद रहेंगे।
- 6 अक्टूबर: त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में लक्ष्मी पूजा की छुट्टी रहेगी।
- 7 अक्टूबर: कर्नाटक, ओडिशा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में महर्षि वाल्मीकि जयंती और कुमार पूर्णिमा के कारण बैंक बंद रहेंगे।