आपके लिए NTPC में नौकरी पाने का शानदार मौका! कंपनी ने विभिन्न पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सरकारी क्षेत्र की इस प्रतिष्ठित कंपनी में करियर बनाने के लिए आवेदन की तारीखें और पूरी जानकारी जानने के लिए आगे पढ़ें।
यदि आप सरकारी नौकरी करना चाहते है तो आपके लिए एक सुनहरा अवसर है। एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड (NML) ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत आप एग्जीक्यूटिव फाइनेंस, एग्जीक्यूटिव एनवायरमेंट मैनेजमेंट और असिस्टेंट माइन सर्वेयर के पदों पर आवेदन कर सकते है। NML की आधिकारिक वेबसाइट nml.co.in पर जारी शॉर्ट नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन 27 अक्टूबर से शुरू होंगे और उम्मीदवार 15 नवंबर 2025 तक अप्लाई कर सकेंगे।
NTPC Vacancy 2025 की जरुरी जानकारी
| भर्ती संस्थान | एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड (NML) |
| पद का नाम | एग्जीक्यूटिव/असिस्टेंट |
| वैकेंसी | 21 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | nml.co.in |
| विज्ञापन संख्या | NML/01/2025 |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 27 अक्टूबर 2025 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 15 नवंबर 2025 |
| शैक्षिक योग्यता | डिप्लोमा/सीए/डिग्री (संभावित) |
एनटीपीसी में नौकरी करने के लिए योग्यता, अनुभव
इस भर्ती से जुड़ी योग्यता, अनुभव, आयु सीमा और सैलरी जैसी सभी ज़रूरी जानकारी जल्द ही विस्तार से विज्ञापन में उपलब्ध होगी। चुने गए एग्जीक्यूटिव और असिस्टेंट माइन सर्वेयर को शुरुआत में 3 साल के लिए झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कोल माइनिंग प्रोजेक्ट्स/कार्यालयों में नियुक्त किया जाएगा, जिसे कंपनी की ज़रूरत के हिसाब से 2 साल तक और बढ़ाया जा सकता है।
NTPC Vacancy 2025 के लिए ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट nml.co.in पर जाएँ।
- फॉर्म भरने की तारीख को, संबंधित भर्ती के विज्ञापन संख्या के पास ‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपनी बेसिक जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, पता, और कैटेगरी आदि ध्यान से भरें।
- अब अपनी फोटो और हस्ताक्षर सही साइज़ में स्कैन करके अपलोड करके आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फाइनल फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
- भर्ती से जुड़ी सभी जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी की जाएगी।
