Gold Price today : सोने के दामों में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है। एमसीएक्स पर भी सोने के दामों में गिरावट आई है। सोने के दाम थोड़े बहुत नहीं, बहुत ही ज्यादा गिरे हैं। सोने के दामों में 9039 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है।
एमसीएक्स पर सोने के दाम लगातार गिरावट के दौर से गुजर रहे हैं। एक बार फिर से सोने में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। लगातार बढ़ौतरी पर चल रहा सोना, इतने भयंकर रूप से गिरेगा, यह तो किसी ने सोचा भी नहीं होगा। सोने में यह गिरावट (Gold Rate Down) लोगों को परेशान भी कर रही है।
क्यों आई है सोने में गिरावट
सोने के दामों में गिरावट (Gold Price Down) के पीछे का कारण भी सामने आ गया है। सोने के दाम गिरने का कारण मुनाफावसूली को माना जा रहा है। दिवाली के बाद से ही सोना सस्ता होता आ रहा है। दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी टैरिफ डील (gold Deal) होना सोने में गिरावट का कारण बन रहा है। चीन और अमेरिका में समझौता होता दिख रहा है, जिसके चलते लोगों ने सोने से पैसा निकाल मार्केट में लगाना शुरू कर दिया है।
अब तक क्यों बढ़े दाम
सोने के दामों (Gold Rate) में बढ़ौतरी के कई कारण रहे हैं। इसमें प्रमुख कारण अमेरिका की ओर से उठाए गए कदमों को माना गया है। अमेरिका की ओर से कई देशों पर टैरिफ लगाया गया। टैरिफ लगने के कारण मार्केट्स में गिरावट आने लगी, जिसके चलते सोने को सुरक्षित ऐसेट मानते हुए लोगों ने सोने में निवेश करना शुरू कर दिया। इससे सोने की मांग बढ़ती गई और सोने के दाम भी बढ़ते चले गए।
इतना महंगा हो गया था सोना
सोने के दामों को लेकर बात करें तो एमसीएक्स पर सोने (MCX Gold Price) ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। साल की शुरुआत में 76 हजार के आसपास चल रहे सोने के दामों (Gold Price) में तगड़ी बढ़ौतरी दर्ज की गई और एमसीएक्स पर त्योहारी सीजन में सोना 132,294 रुपये प्रति दस ग्राम के रेट पर जा पहुंचा। यह आज तक सोने के इतिहास की सबसे ज्यादा रुपये की बढ़ौतरी है।
अब कितना हो गया दाम
सोने के दामों में एमसीएक्स (MCX Gold Rates) पर गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को मार्केट बंद होने पर सोने की कीमत 123255 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। सोने की कीमतों में यह गिरावट लोगों को खुश कर रही है तो निवेशकों की परेशानी बढ़ा रही है। 24 अक्तूबर को कारोबार बंद होने पर 23 अक्तूबर के मुकाबले सोना 196.00 रुपये गिर (gold rate down possibility) गया है।
वहीं, अपने ऑल टाइम हाई (MCX Gold Record High) से सोना 9039 रुपये गिरा है। शुक्रवार को दिन में सोना गिरकर 121400 रुपये पतक पहुंच गया था। वहीं, हाई प्वाइंट की बात करें तो सोने के दाम 124239 रुपये तक भी गए। परंतु, अंत में गिरावट ही देखने को मिली। 23 अक्तूबर को सोना 123,451 रुपये पर बंद होकर 123,587 पर ओपन हुआ था।
आगे क्या रहेगी सोने की कीमत
सोने के दामों की बात करें तो अगले दिनों में भी सोने की गिरावट (Gold Rate Down) की उम्मीद लगाई जा रही है। सोने के दामों (gold rate downfall) में 1 लाख 20 हजार का सपोर्ट मिल रहा है। ऐसे में आगे ज्यादा बड़ी गिरावट (gold rate down kab hoga) की उम्मीद नहीं लगाई जा सकती है। हालांकि साल के अंत तक सोना बढ़कर 1 लाख 40 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।
