Rain Alert : देश भर में अब गर्मियों का सीजन जा चुका है और सर्दियों का सीजन शुरू हो गया है। अब सुबह और शम ठंड का एहसास होने लगा है। दिन भर भर धूप खिली रहती है। लेकिन अब उमस भरी गर्मी नहीं सताती। मौसम विभाग (IMD Weather) ने हाल ही में दिल्ली, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। आसमान में अभी से काले बादल छाने लगे हैं। चलिए नीचे खबर में जानते हैं आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम।
देश की राजधानी दिल्ली में अब मौसम का मिजाज बदल रहा है। अब दिन में भी ठंड का एहसास होने लगा है। गर्मी का सीजन खत्म हो चुका है और ठंड ने दस्तक दे दी है। उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में मौसम करवट ले रहा है। हाल ही में मौसम विभाग (Kal Ka Mausam) ने कई राज्यों में गरज चमक के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की है।
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट –
मौसम विभाग (Mausam Update) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश होने से ठंड तेजी से बढ़ेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर , यूपी, बिहार में हल्की बारिश हो सकती है।
दिल्ली-एनसीआर में कब होगी बारिश –
दिल्ली (Delhi Ka Mausam) में अब ठंड का एहसास होने लगा है। सुबह के समय हल्की धुंध के साथ आसमान साफ रहेगा। दोपहर के समय हल्के बादल छा सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में 29 से 31 डिग्री तक जा सकता है वहीं न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। सुबह के समय 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 1 नवंबर से ठंड में तेजी से बढ़ौतरी होगी। वहीं चक्रवात मोंथा के असर के चलते अचानक तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश (UP Mausam update) में भी सुबह के समय हल्की धुंध के साथ आसमान साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और पूर्वी उत्तर प्रदेश के हिस्सों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में तापमान में तेजी से गिरावट आ सकती है।
48 घंटे में बदलेगा बिहार का मौसम –
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार बिहार (Bihar Ka Mausam) में अगले 48 घंटों में मौसम बदलने वाला है। विभाग के अनुसार राज्य के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान सामान्य रहेगा। IMD के अनुसार राज्य के कुछ हिस्सों में गरज के हल्की बारिश हो सकती है।
राजस्थान में इस दिन होगी बारिश –
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के अनुसार पिछले 24 घंटों में दक्षिणी व पूर्वी राजस्थान (Rajasthan Mausam) में कहीं-कहीं हल्की तो कहीं अति भारी बारिश हुई है। IMD के अनुसार राज्य में भारी बारिश की गतिविधियों में 29 अक्टूबर से कम हो जाएंगी। हालांकि दक्षिणी व दक्षिण-पूर्वी भागों में आने वाले 4 से 5 दिन हल्की मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है जिसके बाद आने वाले 4-5 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा।
