Kal ka Mausam :देश में इन दिनों ठंड का स्तर बढ़ने लगा है। कई राज्यों में हल्के से गंभीर ठंड दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग की ओर से लेटेस्ट वेदर अपडेट जारी कर बताया गया है कि कल देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम की कैसी स्थिति रहने वाली है।
भारत मौसम विभाग की ओर से वेदर अपडेट जारी कर बताया गया है कि आने वाले समय में देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम कैसा रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ राज्यों में आगामी समय में ठंड बढ़ सकती है। आईएमडी की ओर से बताया गया है कि 18 से 20 नवंबर के बीच पूर्वी राजस्थान व पूर्वी मध्य प्रदेश के कई क्षेत्रों में ठंड का सिलसिला (Cold Season) देखने को मिलेगा।
वहीं, कल व परसों यानी 18 व 19 नवंबर को छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी अच्छी खासी ठंड देखने को मिल सकती है। विभाग ने आज भी तमिलनाडु में तेज बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा मौसम विभाग के वेदर अपडेट के अनुसार 20-22 नवंबर के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में काफी तेज बारिश देखने को मिल सकती है।
राजधानी में कम हो रहा तापमान
भारत मौसम विभाग (IMD Rain) की ओर से जो वेदर अपडेट जारी किया गया है उसके अनुसार राजधानी दिल्ली में कल सुबह हल्का कोहरा छा सकता है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज यानी 17 नवंबर को न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस रहा है। ऐसे में यह मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है।
वहीं, आगामी समय में आसमान साफ रहने की उम्मीद है और इस दौरान अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। इसके अलावा अगर हम बात करें कल यानी 18 नवंबर के तापमान की तो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9-10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
जानें झारखंड में कैसा रहेगा मौसम
भारत मौसम विभाग (IMD alert) की ओर से जो वेदर अपडेट जारी किया गया है उसके अनुसार कल झारखंड के 10 जिलों में शीत लहर दर्ज की जा सकती हैं। इसके अलावा अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क ही बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में बारिश होने के कोई आसार फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं।
वहीं, प्रदेश में सुबह व शाम के समय कोहरा छा सकता है। भारत मौसम विभाग के अनुसार कल यानी 18 नवंबर को झारखंड के पलामू, चतरा, गढ़वा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लातेहार और लोहरदगा में शीत लहर देखने को मिल सकती हैं। शीत लहर चलने की संभावना के चलते मौसम विभाग ने यहां के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।
जानें बिहार में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के वेदर अपडेट के अनुसार आगामी चार-पांच दिनों तक बिहार (Bihar Weather Alert) में मौसम शुष्क ही बना रहने की संभावना है। विभाग के मुताबिक राज्य में धीरे-धीरे ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है। वहीं, रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसे में सुबह-शाम के समय लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अपडेट के मुताबिक आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं, अभी कड़ाके वाली सर्दी प्रदेश में होने की कोई संभावना नहीं है।
यहां होगी ठंड
भारत मौसम विभाग (IMD Alert) के वेदर अपडेट के मुताबिक आगामी दो दिनों में उत्तर पश्चिमी भारत के कई मैदानी इलाकों, मध्य पूर्व और उत्तर प्रदेश भारत में न्यूनतम तापमान में कुछ बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। वहीं, इन दोनों ही क्षेत्रों के न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़त हो सकती है।
इसके अलावा कल व परसों यानि 18-19 नवंबर को पश्चिम मध्य प्रदेश और बिहार के कुछ क्षेत्रों में शीत लहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है। वहीं 20 और 21 नवंबर को भी देश के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर का प्रभाव देखने को मिलेगा।
