हुंडई क्रेटा को भारतीय बाजार में पहली बार 2015 में पेश किया गया था और ये काफी सफल SUV रही है।कंपनी का कहना है की उसने पिछले आठ सालो से क्रेटा SUV की 9.80 लाख यूनिट बेचीं है।आकड़ो से पता चलता है की लगभग हर पांच मिनट में एक क्रेटा बेचीं जाती है। कंपनी ने 2024 हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट को पेश किया है।ये बिक्री के आकड़ो को बढ़ाने में मदद करेगी।
जल्द पूरा होगा 1 लाख यूनिट सेल का आकड़ा
साल 2015 में प्रवेश की गई कुछ मध्यम आकार की SUV में हुंडई क्रेटा शामिल थी और इसकी स्टाइलिश और फीचर लिस्ट ने भारतीय ग्राहकों को काफी प्रभावित किया।इसी कारण से ये एसयूवी इंडियन SUV कार मार्केट में 10 लाख यूनिट सेल का आकड़ा चुने वाली है।
सेगमेंट लीडर रही है क्रेटा
हुंडई मोटर इंडिया के सीओओ,ने जानकारी दी की कंपनी क्रेटा पर सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स की पेशकश कार रही है और इसके उत्पादक की मांग में बढ़ोतरी हुई है।जैसे 2015 मोडम में ऑटोमेटिक टेम्प्रेचर कंट्रोल और पुश बटन स्टार्ट के साथ स्मार्ट चाबी की शुरुआत देखि गई ,जबकि 2018 फेसलिफ्ट में इलेक्ट्रिक सनरूफ और फ्रंट वेन्टीलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स ऑफर किये गए थे।
हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट को मिला ADAS
सफलता के आधार पर हुंडई ने मंगलवार को फेसलिफ्ट क्रेटा को 11 लाख रूपये एक्स शोरूम की कीमत पर पेश किया।इस बार हुंडई ने इसे ADAS लेवल 2 फीचर्स के साथ पेश किया है।क्रेटा के एडस फीचर्स में फॉरवर्ड कोलिजन वॉर्निग एन्ड अवॉयडेंस असिस्ट,ब्लाइंड स्पॉट व्यू मॉनिटर ,ब्लाइंड स्पॉट कोलिजन वार्निग एन्ड अवॉयडेंस असिस्ट आदि शामिल है।