DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है।
DC vs RCB Toss Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2026 का 39वां मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस समय शानदार फॉर्म में है, वहीं दिल्ली कैपिटल्स को इस सीजन उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा है।
दोनों टीमों के बीच पिछले मुकाबले में आरसीबी ने बाजी मारी थी, लेकिन अपने घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स अब बदला लेना चाहेगी। इस मुकाबले में टॉस भी काफी अहम माना जा रहा था, जहां आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने टीम में बड़े बदलावों का ऐलान किया है।
DC vs RCB: आरसीबी ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि वे पहले गेंदबाजी करेंगे, क्योंकि इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करना आसान हो सकता है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल का भी यही मानना था। हालांकि, दिल्ली की टीम इस मुकाबले में 3 बड़े बदलावों के साथ मैदान पर उतरी है।
DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स ने किए 3 बड़े बदलाव
इस मुकाबले (DC vs RCB) में दिल्ली कैपिटल्स ने प्लेइंग 11 में 3 बदलाव किए हैं, जिसने सभी को हैरान कर दिया। हालांकि, इनमें कुछ बदलाव मजबूरी में भी किए गए हैं। टीम ने दुष्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन और साहिल पारेख को मौका दिया है। इन खिलाड़ियों ने मुकेश कुमार, पथुम निसांका और लुंगी एंगिडी की जगह ली है। अक्षर पटेल ने टॉस के दौरान बताया कि कुछ खिलाड़ियों को आराम देने की जरूरत थी, इसी वजह से टीम संयोजन में बदलाव किए गए हैं।
DC vs RCB: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स: साहिल पारख, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), दुष्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव, टी नटराजन।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार।
