गर्मी का मौसम शुरू हो गया है।इन दिनों गर्मी काफी तेज हो गयी है।गर्मी के मौसम में सेहत का ख्याल रखना बेहद जरुरी है।गर्मी के मौसम में ठंडी चीजे और ड्रिंक का स्वेन करना चाहिए।जिससे तेज गर्मी के असर से बच सकते है।तो आइए जानते है कुछ ऐसी देसी ड्रिंक के बारे में जिससे आपको गर्मी से आराम मिलेगा।
गर्मी में राबड़ी
राजस्थान में छाछ की बनी राबड़ी बहुत पसंद की जाती है।इसे अलग अलग तरीको से बनाया जाता है।इसे बाजरा,मक्का जो के दलिये से बनाया जाता है।राबड़ी बनाने के लिए एक पतीले में छाछ और दलिये को उबाला जाता है। जब दलीय अच्छे से पक जाता है तो इससे खाने के साथ या नमक,जीरे के साथ सर्व किया जाता है।
केरी पन्ना
राजस्थान में गर्मियों के मौसम में केरी मिलना शुरू हो जाती है।इस गर्मी के मौसम में अक्सर लोग केरी पन्ना पीना पसंद करते है।इसे देसी ड्रिंक के लिए बहुत पसंद किया जाता है।केरी को उबालकर उसमे शक्कर,पुदीना जीरा,सेंधा नमक मिलाकर इस खास ड्रिंक को बना सकते है।इसके सेवन से शरीर में होने वाली तपन से तुरंत आराम मिलता है।यह गर्मी में सर दर्द जैसी समस्या से आराम दिलाता है।