EPF Interest Rate : कर्मचारियों के भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने ईपीएफ खाते की जमा राशि पर वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कितना ब्याज मिलेगा इसकी दर को फिक्स कर दिया गया है। पीटीआई के रिपोर्ट्स के अनुसार EPFO के बोर्ड के वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ईपीएफ के डिपॉजिट्स पर ब्याज की दर 8.25% की फिक्स किया गया है। बता दे की ये तीन वित्त वर्ष में सबसे अधिक है। पिछले वित्त वर्ष 2023 में यह 8.15% और वित्त वर्ष 2022 में 8.10% पर थी। अब तक ईपीएफ खाते पर सबसे कम दर से ब्याज वित्त वर्ष 1977-78 में मिला था, जबकि इसकी पहले इसकी ब्याज दर 8% थी। और उसके बाद वित्त वर्ष 2021-22 में इसकी दर को बढ़ाया गया जिसके बाद 8.10 फ़ीसदी किया गया था।
EPF Interest Rate : बजट में भी मिला था कर्मचारियों को बड़ा तोहफा।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी के तरफ से इस साल की बजट में सैलरी एम्पलाइज को 12 लाख रुपए तक की आय को टैक्स फ्री कर दिया गया है। स्टैंडर्ड डिडक्शन मिलकर यह राहत 12.75 लख रुपए तक की आय पर है। इन राहत का ऐलान वित्त मंत्री के तरफ से अगले वर्ष 2026 का बजट पेश करते हुए किया गया।
सरकारी कर्मचारियों को इस महीने मिला एक और राहत
बता दे फरवरी महीने में एक और बड़ी राहत मिला है और इसका फायदा कर्मचारियों को भी मिला है। आरबीआई ने लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार रेपो रेट में कटौती किया। 5 साल बाद आरबीआई ने रेपो रेट में कटौती किया और इसे 0.25% घटकर 6.25 प्रतिशत कर दिया। जब रेपो रेट कम होता है तो लोन की किश्तें कम होती है।