लाल टमाटर टमाटर का इस्तेमाल सभी घरो में किया जाता है।टमाटर का सेवन करना सेहत के लिए बेहद लाभदायक है।टमाटर से खाने का स्वाद बढ़ता है।लेकिन आपको बता दे की टमाटर सिर्फ लाल रंग के नहीं होते है बल्कि काले भी होते है और भारत में इन दिनों काले रंग के टमाटर की खेती काफी की जा रही है।काले टमाटर में काफी पोषक तत्व पाए जाते है।काले टमाटर से कई बड़ी बीमारिया ठीक होती है। इसकी खेती से किसानो को लाखो का मुनाफा होता है।तो चलिए जानते है काले टमाटर की खेती के बारे में
इस तरह करे काले टमाटर की खेती
पहले काले टमाटर भारत में नहीं उगाये जाते थे,लेकिन धीरे धीरे यूरोप की तरह भारत में भी इसका चलन शुरू हो गया।यूरोप में इस काले टमाटर को सुपर फ़ूड के तोर खाते है।भारत में काले टमाटर की खेती पहले सिरग हिमाचल प्रदेश में हुआ करती थी,लेकिन अब यह दूसरे राज्यों में भी होने लग गयी है।इसकी खेती के लिए मिटटी का पीएच 6 से 7 के बिच सही रहता है।गर्म जलवायु में इसकी ग्रोथ अच्छी होती है। लाल टमाटर के मुकाबले काले टमाटर की खेती में फल थोड़ा देरी से आते है।किसानो को उसके लिए इंतजार करना पड़ता है।इसकी खेती के लिए सर्दियों के माहिए अच्छे माने गए है।
मिलते है अच्छे दाम
काले टमाटर की फसल लगाने के 3 महीने बाद इस पर फल आने शुरू होते है।यानि की अपने दिसंबर में दाल लगाई है तो मार्च अप्रेल में यह तैयार हो जाएगे।अगर आप एक हेक्टेयर में काले टमाटर की खेती करते है तो आपको करीब 4,00,000 रूपये तक का मुनाफा हो सकता है। यानि खेती से कुछ महीनो के इंतजार में आप लाखो कमा सकते है।अगर भारत में काले टमाटर की कीमतों को देखा जाए तो यह 100 रूपये से लेकर 150 रूपये किलो में बिक रहा है।