तंबाकू का नाम तो आपने रोजमर्रा की जिंदगी में कई बार सुना होगा।तंबाकू का प्रयोग सेहत के लिए हानिकारक होता है।तंबाकू को सुखाकर इसका प्रयोग धुँआ और धुएं से बनने वाली चीजों में किया जाता है।तंबाकू से सिगरेट,बीड़ी,सिगरेट,पान मसालों जर्दा जैसी बहुत सारि चीजे बनाई जाती है।भारत में लगभग सभी राज्य में तंबाकू उगाय जाता है।लेकिन आंध्रप्रदेश,गुजरात,तमीलनाडू,कर्नाटक,बिहार उत्तर प्रदेश जिस राज्य इसककी खेती के लिहाज से जरुरी है।
कैसे करे तम्बाकू की खेती
तम्बाकू की रोपाई का सही समय 20 सितम्बर से 10 अक्टूबर माना गया है।तम्बाकू के बीजो की बुवाई नर्सरी में की जाती है।नर्सरी में पौधे तैयार होने के बाद उन्हें खेत में रोपा जाता है।नर्सरी तैयार करने का समय 15 अगस्त से 15 सितम्बर तक सही समय होता है।
कहा से खरीदे तम्बाकू के बीज ??
किसान भाई तम्बाकू का बीज ऑनलाइन खरीद सकते है।इसके अलावा आप सरकारी उद्यानिकी विभाग या अपने नजदीकी कृषि विज्ञानं केंद्र या कृषि कॉलेज में सम्पर्क कर इसकी खेती के बारे में पूरी जानकारी ले सकते है।
कटाई -छटाई
तंबाकू के पौधे की देखभाल करना बहुत आवश्यक होता है।तंबाकू अधिक मात्रा में प्राप्त करने के लिए पोधो पर बनने डोडो और साइड शाखाओ को तोड़ देना चाहिए।लेकिन ध्यान रहे इसकी खेती बीज बनाने के लिए की जाए तो डोडो को नहीं तोडना चाहिए।तम्बाकू की फसल 120 से 130 दिन में पककर तैयार हो जाती है।जिसके बाद जब इसके निचे के पत्ते सूखने लगे और कठोर हो जाए तब इनकी कटाई कर लेनी चाहिए।इससे पोधो की कटाई जड़ के पास से करनी चाहिए।