Gold Price : सोने के दाम लगातार चढ़ाई के बाद अब ढलान पर आ चुके हैं। सोने के दाम फिर से गिर गए हैं। सोने के दामों में आई गिरावट से निवेशक परेशान हैं। कल रात से शुरू हुई गिरावट अब भी जारी है। सोना गिरकर 4858 रुपये सस्ता हो गया है।
सोना अचानक से धड़ाम हो गया है। सोने के दाम काफी गिर गए हैं। सोने के दाम गिरने से निवेशकों की चिंता की लकीरें बढ़ गई हैं। वहीं, आम ग्राहक टेंशन में हैं। सोने के दाम कल रात से गिरने शुरू हुए हैं। सोना काफी दिनों से उतार चढ़ाव के दौर से चल रहा है।
इन कारकों से प्रभावित होता है सोना
बता दें कि सोने के दाम (Gold Rate) रोजाना के आधार पर तय किए जाते हैं। कई ऐसे फैक्टर है, जो सोने के रेट को प्रभावित करते हैं। इन फैक्टर में डॉलर की कीमत में उतार चढ़ाव, क्रूड ऑयल के दाम, एक्सचेंज रेट समेत कई फैक्टर शामिल हैं।
वैसे तो सोने की डिमांड सारा साल ही रहती है, लेकिन इस शादी-ब्याह के सीजन में सोने की डिमांड और भी बढ़ जाती है। इसलिए इस शादी ब्याह के सीजन में सोने की (Gold Rate) जमकर खरीदारी की जाती है। (30 may gold price )
22 अप्रैल को रिकॉर्ड स्तर पर था सोना
सोना देश में 22 अप्रैल को अपने रिकॉर्ड स्तर पर था। इस दिन एमसीएक्स पर सोना 99,358 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा था। यह सोने के आज तक का ऑल टाइम हाई था।
वहीं, सर्राफा बाजार में कर सहित सोना 1 लाख को पार कर गया था और बिना जीएसटी के सोने के दाम 99,100 रुपये प्रति 10 ग्राम जा पहुंचे थे। ये दाम 24 कैरेट सोने थे।
क्यों आई सोने के दामों में गिरावट
सोने के दाम गिरने का कारण निवेशकों की मांग है। अब बाजार में निवेशकों की मांग कम हुई है। वहीं, टैरिफ वॉर में भी नर्मी आई है। टैरिफ वॉर कम होने से सोने के दाम गिर गए हैं। सोना इस साल काफी ऊपर जा चुका था।
4858 रुपये सस्ता हुआ 10 ग्राम गोल्ड
एमसीएक्स पर सोने के दामों (Gold Rate) में गिरावट दर्ज की गई है। सोना 4858 रुपये कम हो गया है। एमसीएक्स पर शुक्रवार को सोना गिरकर 94500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 22 अप्रैल को एमसीएक्स पर सोना 99,358 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। जो अब काफी कम हो गया है।
कल के मुकाबले इतने गिरे दाम
सोना दोपहर 1 बजकर 58 मिनट पर 94740 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। यह कल के मुकाबले 538 रुपये कम हैं। सोने के दाम 0.56% कम हो गए हैं। आज का लॉ प्वाइंट 94500 व हाई प्वाइंट 94900 रुपये रहा है। सोना 94,900 पर खुला था। जबकि कल 95,278 पर बंद हुआ था।