Gold Rate Hike : सोने की कीमतों में लगातार जबरदस्त बढ़ोतरी हो रही है। जनवरी 2025 में 75000 टोल मिलने वाला सोना अब 1 लाख प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है। सोने की कीमतों में आज 1200 रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है इन दिनों में अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो इसके लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें।
सोने में बंपर बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसकी कीमतें पिछले काफी समय से लगातार बढ़ती ही जा रही है। सोने की बढ़ती कीमतों में आम लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। आज के समय में सोना इतना महंगा हो गया है कि एक तोला सोना खरीदना भी आम लोगों के लिए काफी मुश्किल हो गया है। ऐसे में सभी के दिमाग में एक ही सवाल आ रहा है कि आने वाले दिनों में इसके भाव कहां तक पहुंचेंगे।
सोने में 3820 रुपये की तेजी
सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमतें (Gold Rate Hike) सातवें आसमान पर जा पहुंची है। पिछले 6 दिनों में सराफा बाजार में सोना 3820 रुपए प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है। आज यानी 2 सितंबर को भी सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई है।
यूपी की राजधानी लखनऊ में आज सोना 1255 रुपए प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है। वहीं, मेरठ और वाराणसी में सोने की कीमतों की बात करें तो यहां भी तगड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
सोने का भाव
वाराणसी के सर्राफा बाजार में आज यानी 2 सितंबर को 24 कैरेट गोल्ड के रेट (24 carat gold rate) में 930 रुपये की तेजी देखी गई है, जिसके बाद यह महंगा होकर 1,06,030 रुपए प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है। वहीं, 31 अगस्त को सोने की कीमत 1,05,100 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।
वहीं, लखनऊ में आज सोना (gold Rate Hike) 1255 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 1,07,885 रुपये पर जा पहुंचा है। मेरठ के सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमतें बढ़ी हैं। मेरठ में 24 कैरेट सोने में भी तेजी आई है। 24 कैरेट गोल्ड के रेट 1, 7895 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं।
वाराणसी के सर्राफा बाजार में भी 22 कैरेट सोने (22 carat gold rate) में तेजी आई है। 22 कैरेट सोना 850 रुपए महंगा होकर 97,200 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले 31 अगस्त को सोने का भाव 96,350 रुपए प्रति 10 ग्राम था। वहीं, सर्राफा बाजार में 2 सितंबर को 18 कैरेट सोना 690 रुपये महंगा होकर 79,530 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।
चांदी में रिकॉर्ड तेजी
सोने की तरह चांदी की कीमतें (Silver Rate) भी सातवें आसमान पर जा पहुंची हैं। आज चांदी ने लंबी छलांग लगाई है। चांदी आज 5000 महंगी होकर 1 लाख 26 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। वहीं, 31 अगस्त को चांदी की कीमत 1,21,000 प्रति किलोग्राम पर थी।
दिवाली तक यह हो जाएगी कीमत
वाराणसी सराफा एसोसिएशन के महामंत्री रवि सराफा ने बताया है कि 26 अगस्त से लगातार सराफा बाजार में गोल्ड की कीमतों (Gold Latest Rate) में तगड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। लगातार सोने में आई तेजी के कारण यह हाई लेवल पर जा पहुंचा है। सोने ने अपने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि जिस तरह सोने की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं दिवाली तक इसके दाम 1,20,000 प्रति 10 ग्राम तक जा पहुंचेंगे।
