Gold Rate Down : सोने के दाम लगातार बढ़ते जा रहे थे, लेकिन अचानक सोने के दामों पर ब्रेक लगे हैं और सोना औंधे मुंह गिरा है। लगातार बढ़ रहे दामों में अचानक आई गिरावट ने लोगों को चौंका दिया है। वहीं, भविष्य में सोने के दामों को लेकर आए अनुमानों ने भी लोगों को चौंका दिया है।
सोने के दामों में तेजी के बीच अचानक गिरावट दर्ज की गई है। सोना एक लाख पर जाकर धड़ाम से गिर गया है। सोने के दामों में ऐतिहासिक तेजी के बाद लगातार गिरावट दिखी है। सोने के औंधे मुंह गिरने से ज्वेलरी के लिए सोना (Gold Rate Down) खरीदने वालों को राहत मिली है। वहीं, निवेशकों की चिंता बढ़ी है।
पहली बार लाख के पार पहुंचा सोना
सोने की कीमत शादियों के सीजन में पहली बाद लाख के पार गई हैं। इससे लोगों को तगड़ा झटका लगा। सोने के दामों (Gold Rate) में एक दिन में ही तीन से चार हजार की बढ़ौतरी ने सभी को चौंका दिया था। जिन घरों में शादियां है, उनके ज्वेलरी खरीदने के बजट को सोने की कीमतों ने गड़बड़ा दिया।
आ गई सोने के दामों में गिरावट
जहां, सोना लगातार बढ़ रहा था, वहीं अक्षय तृतीया से पहले सोने की कीमतों में फिर से गिरावट दर्ज की गई। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ वॉर के चलते सोना जहां बढ़ रहा था।
वहीं खरमास हटते ही देश में भी सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया। सोना पहली बार एक लाख को पार कर गया। इसके बाद सोने के दामों में काफी गिरावट भी देखी गई।
एमसीएक्स पर यह चल रहे हैं सोने के दाम
शिखर पर पहुंचने के बाद सोना गिर गया है। एमसीएक्स पर सोना मंगलवार को अपने ऐतिहासिक स्तर पर चला गया था। सोने के दाम 99 हजार से ऊपर चले गए थे, फिर सप्ताहभर में सोना कम हो गया है।
शुक्रवार को एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोना 95032 पर बंद हुआ। वहीं, शुक्रवार को दिन में कीमत (Gold Rate down) 94256 रुपये पर भी पहुंच गई थी। जबकि मंगलवार को 99,358 रुपये पर सोना चला गया था।
फिर लौटकर आ गया सोना
मंगलवार को सोना शिखर पर पहुंचने के बाद शुक्रवार तक फिर से 5000 रुपये तक दाम गिर गए। जिससे सोने के खरीद करने वालों को चिंता भी हो गई।
सोने के दामों (Gold Rate down) में लगातार उतार चढ़ाव ने लोगों के माथे की लकीरों को भी ऊपर नीचे कर दिया है। सराफा बाजार में तो सोना एक लाख पर पहुंच ही गया था, जोकि गिरकर काफी नीचे आ गया है। एमसीएक्स पर भी सोना लाख के करीब पहुंच गया था।
बाजार में ये चल रही है सोने की कीमत
भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमत गिर रही है। मंगलवार को ही सराफा बाजार में 24 कैरेट गोल्ड जीएसटी और मेकिंग चार्ज सहित लाख को पार कर गया था।
अब फिर से सोने में गिरावट (Gold Rate down) आई है। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड 95,630 रुपये प्रति तोला पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड के दाम 93,340 रुपये तोला चल रहे हैं।