Gold Rate Hike : सोने के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लगातार बढ़ोतरी के बीच बीच में गिरावट भी आ रही है। यानी कहें तो सोने के दामों में उतार चढ़ाव जारी है, परंतु एक बात साफ है कि सोने के दाम बड़े ज्यादा है और कम, कम हुए हैं। ऐसे में भविष्य में सोने के दामों को लेकर लोगों में चिंता का विषय भी बना हुआ है। आईए जानते हैं कि जनवरी 2026 तक सोने के दाम कितने होंगे।
देश में सोने के दामों को लेकर निरंतर बढ़ोतरी जारी है। दिन प्रतिदिन सोने के दाम बढ़ते जा रहे हैं। सोना इस साल 1 लाख के आंकड़े को पार कर चुका है।
वहीं देश में लगातार सोने की डिमांड (Gold Rate Hike) भी बढ़ने लगी है। एक ओर निवेशक सोने की मांग कर रहे हैं, तो दूसरी ओर खरमास हटने के बाद शादी विवाह का सीजन शुरू हो गया है और मांगलिक कार्यों के लिए भी सोना खरीदा जा रहा है।
एक लाख को क्रॉस कर गया सोना
सोने की कीमतें इस साल में अब तक लगभग बढ़ ही रही हैं। ऐसा कम ही देखना को मिला है कि सोने की कीमतों (Gold Rate Hike) में कटौती हुई हो। अभी कुछ दिन पहले ही सोने की कीमतें 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड को छू चुकी हैं। यह सोने का अबतक की उच्चतम रेट है। वहीं, इसके बाद फिलहाल पिछले 3-4 दिनों से सोने की कीमतों में कुछ गिरावट जरूर हुई है।
सोने की कीमतों में आई 35% की बढ़ोतरी
अगर हम वैश्विक बाजार में सोने के स्पॉट प्राइस की बात करें तो 20 अप्रैल को यह 1.7 प्रतिशत से ऊपर उठकर 3383.87 डॉलर प्रति औंस तक हो गए थे। यह अपने आप में एक नया रिकॉर्ड है। वहीं, अमेरिका गोल्ड फ्यूचर्स भी दो प्रतिशत की बढ़त के साथ 3396.10 डॉलर प्रति औंस के आंकड़े तक पहुंच गए हैं।
अब तक सोना इस साल में करीब 29% का रिटर्न दे चुका है। वहीं, अगर बात पिछले अक्षर तृतीय से अब तक की करें तो सोने की कीमत (Gold Rate Hike) से 35 प्रतिशत का रिटर्न आया है।
सोने की कीमतें बढ़ने का कारण
विशेषज्ञ एड यार्डेनी का मानना है कि वैश्विक अस्थिरता के चलते सोने की कीमतों (Gold Rate Hike) में काफी ज्यादा तेजी देखी जा रही है। इसके अलावा अमेरिका और चीन के बीच में चल रहे ट्रेड वॉर और डॉलर की कमजोर होती स्थिति भी सोने की बढ़ती कीमतों के लिए जिम्मेदार है।
उनका मानना है कि अगर डॉलर में कमजोरी आती है तो बाकी देशों की कैरेंसी में निवेश करने वालों के लिए सोना काफी सस्ता हो गया है। ऐसे में बाजार में सोने की मांग काफी ज्यादा बढ़ गई है।
फिर से बढ़ेंगे सोने के दाम
इस सबके बीच विशेषज्ञों का कहना है सोने के रेट में एक बार फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। ऐसे में अगर आप सोने की खरीद करना चाहते हैं तो एक बार सोने (Gold Rate Hike)के ताजा भाव जरूर जाने लें। सोने के ताजा भाव और सोने की शुद्धता के बारे में जानने के लिए पढ़े हमारा ये आर्टिकल और रहें अपडेटिड।
जानें सोने के ताजा भाव
देश के विभिन्न हिस्सों में सोने व चांदी की अलग-अलग कीमतें हैं। अगर आप भी अपने शहर के सोने के भाव जानना चाहते हैं तो पढ़िए हमारी खबर।
वर्तमान में दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव 9,831 रुपये प्रति ग्राम हैं। वहीं, 22 कैरेट सोना के भाव 9,017 रुपये प्रति ग्राम हैं। इसके अलावा 18 कैरेट सोना के भाव 7,378 रुपये प्रति ग्राम हैं।
मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद व बंगलूरू में सोने के भाव
वर्तमान में इन चारों ही बढ़े शहरों में सोने की कीमतें एक समान हैं। अगर हम 24 कैरेट सोने की बात करें तो मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद व बंगलूरू में यह 9,821 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, इन चारों ही शहरों में 22 कैरेट सोने के रेट 9,002 रुपये प्रति ग्राम है। इसके अलावा 18 कैरेट सोने के भाव 7,366 रुपये प्रति ग्राम है।
आगे क्या रहेंगे सोने के दाम
सोने के दामों को लेकर विशेषज्ञों की राय बंटी हुई है। विशेषज्ञ जॉन मिल्स का मानना है कि सोने के दाम गिरकर 56000 तोला तक आ सकते हैं। उनका मानना है कि बाजार की स्थिति सुधरने पर निवेशक बाजार में लौट जाएंगे और सोने की आपूर्ति अधिक और मांग कम होने से सोना बहुत सस्ता हो जाएगा। वहीं दूसरी ओर गोल्डमैन का अनुमान है कि सोने के दाम बेहिसाब बढ़ते जाएंगे और इस साल के अंत तक यानी जनवरी 2026 तक सोना 120000 से लेकर 138000 तोला तक जा सकता है।