Gold Silver Rate : आज 2 फरवरी बजट के दिन सोने व चांदी की कीमतों में तगड़ी गिरावट आई है। सोने-चांदी में हो रही बंपर बढ़ौतरी के बाद अब गिरावट आने से दोनों कीमती धातुओं की हेकड़ी निकल गई है। इससे निवेशकों को बड़ा झटका लगा है तो वहीं खरीदारों में खुशी का माहौल है। पिछले तीन दिन में चांदी 1 लाख 50 हजार रुपय से ज्यादा सस्ती हुई है और सोना (Gold Rate) 40 हजार से अधिक टूटा है। सोने-चांदी में इसे अब तक की सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है।
सोने और चांदी के भाव सातवें आसमान से सीधे जमीन पर आकर गिरे हैं। पिछले एक साल से दोनों कीमती धातुओं के रेट रॉकेट की स्पीड से दौड़ रहे हैं। लेकिन 29 जनवरी के बाद सोने-चांदी में हो रही तेजी पर ब्रेक लग गया है और दोनों का ही डाउन फोल शुरू हो गया है। बजट के बाद तो सोने और चांदी की पूरी तरह से हेकड़ी निकल गई है।
आज इस रेट मिल रहा है सोना-
घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने की कीमतों में , 2 फरवरी को जोरदार गिरावट दर्ज की जा रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 फरवरी, 2026 का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा (gold futures) रविवार को 1,45,164 रुपये (प्रति 10 ग्राम) पर खुल चुका है। इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,49,653 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था।
2 फरवरी की सुबह 10:10 बजे, एमसीएक्स (MCX Gold price) पर 5 फरवरी का एक्सपायरी वाला सोना 1,40,000 रुपए पर ट्रेड करता नजर आ रहा है। जोकि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 9,600 रुपये की गिरावट को दर्शा रहा है। एमसीएक्स गोल्ड शुरुआती कारोबार में 1,46,800 रुपए के हाई लेवल (MCX Price Today) पर जा पहुंचा था।
सिल्वर का ये है रेट-
एमसीएक्स पर 5 मार्च 2026 का एक्सपायरी वाला सिल्वर 2,65,700 रुपये (प्रति किलो) पर ट्रेड करता नजर आ रहा था। जोकि पिछले दिन की बंद कीमत (gold futures) से लगभग 26,200 रुपये की गिरावट को दर्शा रहा है। एमसीएक्स सिल्वर शुरुआती कारोबार में 2,84,826 रुपये के हाई लेवल पर पहुंचा गया है।
जानिये आपके शहर में सोने का रेट-
दिल्ली
24 कैरेट – 1,60,730 रुपए प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट – 1,47,350 रुपए प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट – 1,20,590 रुपए प्रति 10 ग्राम
मुंबई
24 कैरेट – 1,60,580 रुपए प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट – 1,47,200 रुपए प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट – 1,20,440 रुपए प्रति 10 ग्राम
चेन्नई
24 कैरेट – 1,62,550 रुपए प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट – 1,49,000 रुपए प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट – 1,28,000 रुपए प्रति 10 ग्राम
कोलकाता
24 कैरेट – 1,60,580 रुपए प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट – 1,47,200 रुपए प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट – 1,20,440 रुपए प्रति 10 ग्राम
अहमदाबाद
24 कैरेट – 1,60,630 रुपए प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट – 1,47,250 रुपए प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट – 1,20,490 रुपए प्रति 10 ग्राम
लखनऊ
24 कैरेट – 1,60,730 रुपए प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट – 1,47,350 रुपए प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट – 1,20,590 रुपए प्रति 10 ग्राम
पटना
24 कैरेट – 1,60,630 रुपए प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट – 1,47,250 रुपए प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट – 1,20,490 रुपए प्रति 10 ग्राम
हैदराबाद
24 कैरेट – 1,60,580 रुपए प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट – 1,47,200 रुपए प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट – 1,20,440 रुपए प्रति 10 ग्राम
सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट-
रविवार के दिन सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की जा रही है। अगर आज आप इन बहुमूल्य धातुओं की खरीदारी का प्लान बना रहे हैं, तो अपने शहर के ताजा रेट (Sone ka rate) को जरूर से जान लेना चाहिए। इसकी वजह से आपको अपनी खरीदारी पर बेस्ट डील मिल सके और आपको किसी तरह का आर्थिक नुकसान का भी सामना नहीं करना पड़े।
