Gold silver rate : सोने और चांदी की कीमतों को लेकर इन दिनों बाजार में चर्चाएं काफी ज्यादा तेज हो गई है। साल 2024 के आखिर से ही सोने और चांदी की कीमतों में काफी ज्यादा उछाल देखने को मिल रहा है। साल 2026 की शुरुआत में सोने और चांदी के भाव इतने हो गए कि लोगों ने उनके बारे में कभी सोचा तक नहीं था। आइए खबर में आपको बताते हैं कि इस साल के अंत तक सोने और चांदी के भाव कितने हो जाएंगे।
सोने और चांदी की कीमतों ने बाजार में माहौल कुछ ऐसा कर रखा है कि हर किसी की जुबान पर सोने और चांदी के भाव का ही जिक्र हो रहा है। साल 2024 के आखिर में सोने और चांदी बिल्कुल नॉर्मल चल रहे थे लेकिन एकदम से सोने और चांदी की कीमतों में इतना उछाल आया कि 2026 की शुरुआत तक सोने और चांदी की कीमतों ने एक अकाल्पनिक आंकड़ा बना लिया। सोने और चांदी की कीमतें (Gold Silver Price) इन दिनों आम आदमी की पहुंच से काफी ज्यादा ऊपर चल रही है।
सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Price Today) को लेकर लोगों के मन में काफी ज्यादा सवाल चल रहे हैं। चलिए खबर के माध्यम से आपको बताते हैं कि साल 2026 के अंत तक सोने और चांदी के भाव कितने हो जाएंगे-
आज सोने और चांदी के भाव
आज 13 मार्च के दिन भी सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। फिलहाल MCX पर सोने के भाव (Gold Rate on MCX) 1,61,859 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहे हैं तो वहीं चांदी 2,73,251 रुपए प्रति किलोग्राम (Silver Rate on MCX) पर कारोबार कर रही है।
एक्सपर्ट्स का क्या कहना
एक्सपर्ट्स की तरफ से सोने और चांदी की कीमतों (Gold silver MCX price) को लेकर अलग-अलग अंदाज लगाए जा रहे हैं। पिछले सारे रिकॉर्ड्स तथा मीडिया के माध्यम से एकत्रित की गई जानकारियां देखे तो सोने और चांदी को स्पोर्ट करने वाले फैक्टर अभी भी मौजूद हैं तथा इजरायल, ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध की वजह से भी सोने और चांदी की कीमतों को सहारा मिल रहा है। ऐसे में एक्सपर्ट्स की तरफ से कहा गया है कि आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमत काफी ज्यादा ऊपर (Gold Silver Price Hike) की तरफ जाएगी।
एक्सपर्ट्स की तरफ से अंदाजा लगाया गया है कि फिलहाल मार्च 2026 चल रहा है और अभी भी सोने और चांदी के भाव (Gold Silver Price Updates) अपने हाई लेवल के करीब पहुंचे हुए हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले समय में यानी साल 2026 के अंत तक सोने के भाव लगभग 2,25,000 प्रति 10 ग्राम, तो वहीं चांदी के भाव 4,65,000 प्रति किलोग्राम के करीब पहुंच जाएंगे। सोने और चांदी की कीमतों में हो रहे इस बदलाव की वजह से मार्केट (Gold Silver News) में काफी ज्यादा हल-चल मची हुई है।
