Gold Silver Rate Today : सोने और चांदी की आए दिन बढ़ती कीमतों ने दुनिया भर में तहलका मचा दिया है। दोनों कीमती धातुओं के रेट में इतनी ज्यादा बढ़ौतरी पिछले 10 सालों में भी नहीं देखने को मिली है। बीते एक साल में चांदी 90 हजार रुपये से सीधे 3 लाख रुपये प्रति किलो के करीब पहुंच गई है। वहीं सोने की कीमतों (Gold Rate) की बात करें तो यह 1 लाख 40 हजार रुपये से ऊपर बिक रहा है। आज 16 जनवरी को सोने व चांदी की कीमतों ने इतिहास रच दिया है। आईये नीचे खबर में जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी का भाव –
सोने- चांदी में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है। पिछले कई दिनों से हो रही रिकॉर्ड तोड़ बढ़ौतरी ने सभी को चौंका दिया है। जहां निवेशकों को खूब प्रोफिट मिल रहा है तो वहीं खरीदारों की टेंशन बढ़ गई है। आज 16 जनवरी 2026 को फिर से सोना-चांदी (Gold-Silver rate) ऑलटाइम हाई पर जा पहुंचे हैं।
सोना चांदी की कीमतों में पिछले साल जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है। साल 2026 के शुरूआती महीने में भी दोनों कीमती धातुओं के भाव ने रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। चांदी की कीमतें (Silver Rate Today) 3,00,000 रुपये के अब बहुत करीब है। आज भारत में 24 कैरेट गोल्ड का रेट महंगा होकर 1,44,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के पास जा पहुंचा है। वहीं चांदी की कीमत 2,90,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।
भारत में सोने का ताजा भाव –
आज भारत में 22 कैरेट गोल्ड का रेट (22 carat gold rate) 1,32,010 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। इसके अलावा, 18 कैरेट सोने की कीमत 1,08,010 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। बात करें चांदी की तो यह 2,90,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज सोने का हाजिर भाव 4,595.30 डॉलर प्रति औंस चल रहा है। वहीं आज सिल्वर रेट भी गिरावट के बाद 87.960 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया (MCX Gold Rate) पर सोने का भाव बुधवार को 1,43,201 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसके अलावा चांदी का भाव 2,89,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।
इस वजह से बढ़ रहे सोने-चांदी के रेट –
बीते काफी दिनों से सोने व चांदी की कीमतों (Gold Silver rate hike) में आ रही तेजी के पीछे बढ़ रही जियोपोलिटिकल टेंशन है। इसके साथ ही मेटल्स की डिमांड में भी तेजी आ रही है। अमेरिका वेनेजुएला में टेंशन के साथ ही अमेरिका और ईरान में भी तनाव का माहौल बढ़ रहा है। ऐसे हालातों के कारण मेटल्स की कीमतें बढ़ रही है। क्योंकि निवेशक ऐसी स्थिति में सेफ असेट्स खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं। आज जैसे ग्लोबल मार्केट (global market) में मामूली गिरावट भी दिख रही है, लेकिन आने वाले समय में सोने चांदी की कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है।
देश के प्रमुख शहरों में सोने का ताजा रेट –
देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने (Delhi gold rate today) 1,44,160 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और 22K गोल्ड रेट 1,32,160 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।
मुंबई में 24 कैरेट सोना (Mumbai Sone ki kimat) 1,44,010 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, 22 कैरेट गोल्ड 1,32,010 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका है और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,08,010 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।
हैदराबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत (Hyderabad Gold Price) 1,44,010 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।
आज चेन्नई में 24 कैरेट सोना (Chennai Gold Rate) 1,44,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है, 22 कैरेट सोने का भाव 1,32,810 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव 1,10,810 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
आज 16 जनवरी को अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,060 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।
कोलकाता में आज 24 कैरेट गोल्ड रेट (Kolkata Gold rate) 1,44,010 रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच गया।
चांदी का लेटेस्ट प्राइस –
आज भारत में चांदी की कीमतों में बंपर तेजी देखने को मिली है। आज दिल्ली (Delhi Silver rate), मुंबई, कोलकाता में चांदी महंगी होकर 2,90,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची है। वहीं चेन्नई, हैदराबाद और केरल में चांदी की कीमत 3,07,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।
