Kisan News : गेहूं की फसल में सही मात्रा में पानी देने का फार्मूला है गजब। गेहूं के फसल की बुवाई लगभग हर क्षेत्र में हो चुकी है। अब ऐसे में गेहूं की फसल में सिंचाई का दौर चल रहा है। गेहूं की फसल किसानों के लिए बहुत अहम मानी जाती है। किसान सबसे ज्यादा मात्रा में गेहूं की खेती करते हैं। किसानों के लिए गेहूं की फसल सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती है। इस फसल की खेती किसानों को तगड़ा उत्पादन देती है।
किसान भाई ऐसे में गेहूं की फसल में सिंचाई का सही समय ना जानते हुए खेती करते हैं तो उनका उत्पादन में कमी नजर आती है। साथ ही फसल में नुकसान के आसार ज्यादा रहते हैं। आइए अब हम आपको बताते हैं कि कैसे आपको सही समय पर गेहूं की सिंचाई करनी चाहिए ताकि आपको ज्यादा से ज्यादा उत्पादन प्राप्त हो सके।
गेहूं में सिंचाई का महत्व
गेहूं की फसल में सिंचाई बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण होती है। गेहूं की फसल में सिंचाई का एक अपना खास महत्व माना जाता है क्योंकि यही होती है जो फसल को सही तरह से उत्पादन देने में मदद करती है साथ ही गेहूं की ग्रोथ बनाती है। गेहूं की फसल में सिंचाई का एक अलग फार्मूला होता है जिसके जरिए आप अगर सिंचाई करते हैं तो आपको ज्यादा से ज्यादा उत्पादन प्राप्त होगा और गेहूं की फसल भी अच्छी होगी।
गेहूं की सिंचाई का फार्मूला
गेहूं की सिंचाई करने के लिए सबसे पहले आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना होता है। वैसे तो गेहूं की फसल में ओस और शीत से ही बहुत मदद मिल जाती है। गेहूं की सिंचाई करते समय आपको सबसे पहले इस बात का ध्यान रखना होता है कि सिंचाई के बीच में 30 से 40 दिन का गैप रखा जाता है। ऐसे में आपको पहली सिंचाई बुआई के लगभग 20 से 30 दिन में करनी चाहिए। वहीं दूसरी सिंचाई आपको लगभग 45 से 60 दिन के बीच करनी चाहिए।
तीसरी सिंचाई आपको नमी की जांच को ध्यान में रखते हुए 30-30 दिन के अंतर में करनी चाहिए। आपको गेहूं की फसल में लगभग चार से पांच सिंचाई करनी चाहिए। जिससे कि फसल सही तरह से ग्रोथ कर सके और अच्छा उत्पादन दे सके। लगभग चार से पांच सिंचाई में गेहूं की फसल पूरी तरह से तैयार हो जाती है।
सिंचाई से उत्पादन में बढ़ोतरी
सिंचाई का गेहूं की फसल में बहुत ज्यादा महत्व होता है। अगर आप सही समय पर गेहूं की फसल में सिंचाई करते हैं तो ऐसे में गेहूं की फसल का उत्पादन बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। सही समय पर सिंचाई होने की वजह से पहले से ज्यादा उत्पादन आपको गेहूं का मिलता है और गेहूं की ग्रोथ भी अच्छी होती है। इसीलिए गेहूं की सिंचाई सही समय पर और सहित मात्रा में करनी चाहिए।
नोट: इस रिपोर्ट में दी गई जानकारी किसानों के निजी अनुभवों और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध इंटरनेट स्रोतों पर आधारित है। किसी भी जानकारी का उपयोग करने से पहले कृषि विशेषज्ञों से परामर्श अवश्य करें।