Krunal Pandya: जीत के क्रुणाल पांड्या ने सोशल मीडिया पर अपनी चोट के निशान की फोटो शेयर की जो अब तेजी से वायरल हो रही हैं।
RCB vs MI, Krunal Pandya: आईपीएल 2026 में रविवार, 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया जिसमें आरसीबी ने आखिरी गेंद पर 2 विकेट से जीत हासिल कर ली। इस मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भले भुवनेश्वर कुमार ने जीता हो पर मैच के असली हीरो क्रुणाल पांड्या रहे।
आरसीबी के स्टार ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या एक जांबाज की तरह मैदान पर डटे रहे। इस दौरान उन्हें क्रैम्प्स का भी सामना करना पड़ा और चोट का भी। जीत के क्रुणाल पांड्या ने सोशल मीडिया पर अपनी चोट के निशान की फोटो शेयर की जो अब तेजी से वायरल हो रही हैं।
Krunal Pandya ने दिखाया दम
क्रुणाल ने गेंदबाजी के दौरान 3 ओवर में सिर्फ 26 रन देकर मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों को खामोश रखा। उसके बाद वो जिस वक्त बल्लेबाजी करने उतरे थे आरसीबी की हालत काफी नाजुक थी। बेंगलुरु ने 39 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। उस समय इस ऑलराउंडर ने बेड़ा उठाया और 46 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 73 रनों की तूफानी पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
घायल Krunal Pandya का घातक प्रहार
रायपुर की मुश्किल पिच पर जब क्रुणाल पांड्या बैटिंग कर रहे थे, तो उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया जिसके कारण वो दर्द से बुरी तरह से जूझते दिखाई दिए लेकिन अपने दर्द को सहते हुए उन्होंने मैदान पर डटे रहने का फैसला किया। मुंबई पर मिली जीत के बाद क्रुणाल ने अपनी चोट की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, “कुछ निशान इस बात का सबूत होते हैं कि उनके लिए लड़ना सही था।”

मुंबई इंडियंस हुई बाहर
आरसीबी ने आखिरी गेंद पर मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराते हुए ये जीत हासिल की। जीत के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पॉइंट्स टेबल पर 14 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई है। वहीं मुंबई इंडियंस 11 मैचों में 8वीं हार के साथ अब प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है।
