MCX Gold Rate Down : लगातार बढ़ रही सोने की कीमतों में आई गिरावट ने निवेशकों को काफी निराश कर दिया है। साल 2025 का शुरूआत से ही सोने की कीमतें सातवें आसमान को टच कर रही थी। एक्सपर्ट्स भी अंदाजा लगा रहे थे कि आने वाले दिनों में सोने की कीमते बेलगाम हो जाएगी लेकिन जारी हुए अपडेट से पता चला है कि सोने की कीमतों में 5 हजार की गिरावट आ गई है।
रॉकेट की स्पीड़ से बढ़ रहे सोने के भाव में अचानक से ब्रेक लगे हैं और सोना औंधे मुंह गिरा है। लगातार बढ़ रहे दामों में अचानक आई गिरावट ने लोगों को चौंका दिया है। वहीं, भविष्य में सोने के दामों को लेकर आए अंदाजों ने भी लोगों को चौंका दिया है। सोना एक लाख पर जाकर धड़ाम से गिर गया है।
सोने के दामों में ऐतिहासिक उछाल के बाद लगातार गिरावट दिखी है। सोने के औंधे मुंह गिरने से (Gold Rate Down) निवेशकों की चिंता बढ़ी है। वहीं सोना खरीदने वालों को राहत मिली है।
पहली बार सोने ने छुआ लाख का आंकड़ा
सोने की कीमत (gold rate today) शादियों के सीजन में पहली बाद लाख के पार गई हैं। इससे लोगों को काफी झटका लगा। गोल्ड़ की कीमतों (Gold Rate) में एक दिन में ही 3 से 4 हजार के उछाल (gold rate hike) ने सभी को चौंका दिया था। जिन घरों में शादियां है, उनके ज्वेलरी खरीदने के बजट को सोने की कीमतों (gold price today) ने गड़बड़ा दिया।
जमीन पर आ गए सोने के भाव
जहां, सोना लगातार सातवां आसमान टच कर रहा था, वहीं अक्षय तृतीया से पहले सोने की कीमतों (gold rate) में फिर से गिरावट दर्ज की गई। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ वॉर के चलते सोना जहां बढ़ रहा था, वहीं खरमास हटते ही देश में भी सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों (Gold prices in bullion market) में जबरदस्त उछाल आया। सोना पहली बार एक लाख को पार कर गया। इसके बाद सोने के दामों में काफी गिरावट भी देखी गई।
MCX पर कुछ ऐसे रहे सोने के भाव
शिखर पर पहुंचने के बाद गोल्ड़ गिर गया है। MCX पर सोना मंगलवार को अपने ऐतिहासिक स्तर पर चला गया था। सोने के दाम 99 हजार से ऊपर चले गए थे, फिर हफ्तेभर में सोना कम हो गया है। शुक्रवार को एमसीएक्स (MCX Gold Rate) पर 24 कैरेट सोना 95032 पर बंद हुआ। वहीं, शुक्रवार को दिन में कीमत (MCX Gold Rate Down) 94256 रुपये पर भी पहुंच गई थी। जबकि मंगलवार को 99,358 रुपये पर सोना चला गया था।
एक बार फिर उल्टे पैर चला सोना
बीतें मंगलवार को सोना सातवें आसमान पर जाने के बाद शुक्रवार तक फिर से 5000 रुपये तक दाम गिर गए। जिससे सोने की खरीद करने वालों को चिंता भी हो गई। सोने के दामों (Gold Rate down) में लगातार उतार चढ़ाव ने लोगों के माथे की लकीरों को भी ऊपर नीचे कर दिया है। सराफा बाजार में तो सोना (gold in bullion market) एक लाख पर पहुंच ही गया था, जोकि गिरकर काफी नीचे आ गया है। एमसीएक्स (MCX Gold Rate) पर भी सोना लाख के करीब पहुंच गया था।
बाजार में कुछ ऐसी है सोने की चमक
भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमत (gold rate today) गिर रही है। मंगलवार को ही सराफा बाजार में 24 कैरेट गोल्ड जीएसटी और मेकिंग चार्ज सहित लाख को पार कर गया था। अब फिर से सोने में गिरावट (Gold Rate down) आई है। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (gold rate on MCX) की वेबसाइट के अनुसार 24 कैरेट गोल्ड 95,630 रुपये प्रति तोला पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड के दाम 93,340 रुपये तोला चल रहे हैं।