MI vs SRH Toss: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। हार्दिक पांड्या ने काफी बदलाव का एलान किया।
MI vs SRH Toss Update: सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 41वां मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन अब तक निराशाजनक रहा है और टीम के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी हो गया है।
वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद शानदार फॉर्म में नजर आ रही है और वह अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। इस अहम मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। आइए जानते हैं दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन कैसी है।
MI vs SRH: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीत कर चुनी गेंदबाजी
इस अहम मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के पक्ष में टॉस गया और वानखेड़े के मैदान पर उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनका मानना है कि इस विकेट पर पहले बल्लेबाजी करना फायदेमंद साबित हो सकता है।
MI vs SRH: मुंबई इंडियंस ने किए बड़े बदलाव
इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कई बड़े बदलाव किए हैं। कुछ बदलाव मजबूरी में किए गए हैं, जबकि कुछ टीम की रणनीति का हिस्सा हैं। रयान रिकेल्टन, विल जैक्स, रोबिन मिंज और ट्रेंट बोल्ट को टीम में मौका दिया गया है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने भी एक बदलाव किया है, जहां शिवांग कुमार की जगह हर्ष दुबे को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।
MI vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलील अरोड़ा, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, प्रफुल हिंगे, ईशान मलिंगा
MI vs SRH: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11
रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, अश्वानी कुमार
