एमएस धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह ब्लैक कैट कमांडोज के बीच मशीन गन चलाते नजर आए। वहीं CSK फैंस अब भी IPL 2026 में उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं।
MS Dhoni shooting with NSG commandos: आईपीएल 2026 अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और प्लेऑफ की रेस लगातार रोमांचक होती जा रही है। हालांकि पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स इस बार संघर्ष करती नजर आई है और टीम का प्लेऑफ में पहुंचना बेहद मुश्किल माना जा रहा है। लेकिन टीम के खराब प्रदर्शन से ज्यादा फैंस इस बात से निराश हैं कि पूरे सीजन में उन्हें एमएस धोनी को मैदान पर खेलते देखने का मौका नहीं मिला।
धोनी लगातार टीम के साथ प्रैक्टिस सेशन में नजर आते रहे हैं लेकिन अब तक एक भी मुकाबले में मैदान पर नहीं उतरे। ऐसे में फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं, मगर इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें धोनी बंदूक चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
MS Dhoni: ब्लैक कैट कमांडोज के बीच पहुंचे एमएस धोनी
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले से पहले एमएस धोनी (MS Dhonuचेन्नई में नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) के एक खास कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां वह ब्लैक कैट कमांडोज के बीच नजर आए। इस दौरान उन्होंने कमांडोज से मुलाकात की और उनकी स्पेशल मशीन गन भी चलाई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सेना के प्रति MS Dhoni का प्यार किसी से नहीं छिपा
एमएस धोनी (MS Dhoni) का भारतीय सेना के प्रति लगाव हमेशा से खास रहा है। वह पैराशूट रेजिमेंट में ऑनररी लेफ्टिनेंट कर्नल भी रह चुके हैं और कई बार सेना के कार्यक्रमों में हिस्सा लेते दिखाई दिए हैं। यही वजह है कि NSG कमांडोज के बीच पहुंचना उनके लिए भी बेहद खास पल माना जा रहा है।
पूरे सीजन मैदान पर नहीं दिखे धोनी
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स अब तक 12 मुकाबले खेल चुकी है लेकिन धोनी एक भी मैच में मैदान पर नहीं उतरे हैं। हालांकि वह लगातार प्रैक्टिस करते नजर आए हैं, लेकिन टीम के साथ बाहर के मुकाबलों में भी शामिल नहीं हुए। अब फैंस को उम्मीद है कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में वह वापसी कर सकते हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस ने उठाए सवाल
धोनी (MS Dhoni) का शूटिंग रेंज वाला वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ फैंस सवाल उठा रहे हैं कि अगर धोनी पूरी तरह फिट हैं तो फिर आईपीएल में क्यों नहीं खेल रहे, जबकि कई लोग इसे सिर्फ एक खास इवेंट मानते हुए माही का समर्थन भी कर रहे हैं।
