किसानो के लिए बकरी पालन अच्छा मुनाफे का बिजनेस है।बकरी पालन से किसान कुछ ही दिनों में अपनी आय को बढ़ा सकते है और साथ ही किसान खेती के साथ साथ बकरी पालन भी कर सकते है।बकरी छोटा जानवर होने की वजह से इसके रह रखाव का खर्च भी न्यूनतम होता है।बकरी पालन बिजनेस से आप बकरी के दूध से अच्छी कमाई कर सकते है।तो आइए जानते है बकरी पालन से जुडी कुछ जरुरी बातो के बारे में
बकरी की नस्ले
बकरी की कई तरह की नस्ले होती है।यह जमुनापारी,बरबरी और ब्लेक बंगाल आदि होती है।लेकिन लोगो के द्वारा देशी एव बरबरी नस्ल की बकरी का पालन किया जाता है।ऐसी बकरियों की नस्ल का देख रेख काफी आसान होता है।
बकरी पालन की प्रक्रिया
अगर आप छोटे स्तर पर बकरी पालन करते है तो इसके लिए आपको अलग से किसी आश्रय स्ठल की जरूरत नहीं होती है।इन्हे आप अपने घर पर भी आसानी से रख सकते है।अगर बड़े पैमाने पर बकरी पालन कार्य किया जाए तो उसके लिए अलग से बाड़ा बनाने की जरूरत होती है।इनके लिए अलग से दाना भूसा आदि की व्यवस्था बहुत न्यून मात्रा में करनी पड़ती है।
बकरी पालन प्रजनन क्षमता
एक बकरी लगभग डेढ़ वर्ष की अवस्था में अच्छा देने की स्थति में आ जाती है।यह 6-7 माह में बच्चा देती है।एक बकरी एक बार में दो से तीन बच्चे देती है और एक साल में दो बार बच्चा देने से इनकी संख्या में वृद्धि होती है।बच्चे को एक साल तक पालने के बाद उसे बेचे।ऐसा करने से आपको बाजार में उसके अच्छे दाम मिल सकते है।
बकरी पालन के लिए लोन की सुविधा
बकरी पालन करने के लिए अगर आपके पास पर्याप्त धन नहीं है तो नाबार्ड की तरफ से बकरी पालन के लिए लोन उपलब्ध कराया जाता है। इस लोन को चुकाने के लिए अधिकतम 15 साल की अवधि निर्धारित की गयी है।किसान बकरी पालन के लिए अधिकतम 15 लाख रूपये तक का लोन ले सकते है।इसके बारे में ज्यादा जानकारी के लिए किसान आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते है।इसके अलावा पशुपालन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट वे कार्यलय से भी सम्पर्क कर सकते है।