Post Office में हर तीन महीने में मिलेंगे 16650 रुपये : पोस्ट ऑफिस ( Post Office ) में हर उम्र और वर्ग के लिए बचत योजनाएं चलाई जा रही हैं। ये बेहतरीन रिटर्न देने के साथ-साथ निवेश की सुरक्षा की गारंटी भी देती हैं। इन्हीं में से एक खास योजना है पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम ( Post Office Montly Income Scheme ), जो निवेशक को हर महीने इनकम देने वाली स्कीम है।
Post Office में हर तीन महीने में मिलेंगे 16650 रुपये
ऐसे में अगर आप इस दिवाली पर निवेश शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो पोस्ट ऑफिस ( Post Office ) की यह MIS स्कीम एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। पोस्ट ऑफिस की यह मंथली इनकम स्कीम भी बेहतरीन रिटर्न दे रही है। सरकार इस पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम ( Post Office Montly Income Scheme ) में 7.4 फीसदी ब्याज देती है।
इस स्कीम की सबसे खास बात यह है कि इसमें निवेश करने से आपकी हर महीने इनकम की टेंशन खत्म हो जाती है। इस सरकारी स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड 5 साल का है और अकाउंट खोलने के एक साल बाद तक इसमें से पैसे नहीं निकाले जा सकते। इसमें आप सिर्फ 1000 रुपये से अकाउंट खोल सकते हैं।
POMIS में 9 लाख रुपये तक कर सकते हैं निवेश
पोस्ट ऑफिस मंथली सेविंग स्कीम (POMIS) के तहत निवेश करने वाले खाताधारकों के लिए निवेश की सीमा 9 लाख रुपये है। वहीं अगर ज्वाइंट अकाउंट की बात करें तो इसके लिए अधिकतम सीमा 15 लाख रुपये तय की गई है।
आपको बता दें कि इस सीमा को बढ़ाकर पिछले साल 1 अप्रैल 2023 को लागू कर दिया गया है। यह एक सिंगल इन्वेस्टमेंट स्कीम है और एक बार निवेश करने के बाद आप इस पोस्ट ऑफिस ( Post Office ) MIS स्कीम के तहत हर महीने अपने लिए गारंटीड इनकम का इंतजाम कर सकते हैं।
Post Office में हर तीन महीने में मिलेंगे 16650 रुपये
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम ( Post Office Montly Income Scheme ) में एकमुश्त निवेश से हर महीने आय की गारंटी मिलती है और इसमें हर महीने होने वाली आय की गणना करें तो अगर आप इसमें पांच साल के लिए 5 लाख रुपये निवेश करते हैं तो आपको 7.4 फीसदी की दर से मिलने वाले ब्याज के हिसाब से हर महीने 3,084 रुपये की आय होगी।
अगर हम एक व्यक्तिगत खाताधारक की अधिकतम सीमा यानी 9 लाख रुपये मानें तो आपकी तिमाही आय 16650 रुपये होगी। मासिक के अलावा आप इस ब्याज आय को तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर भी ले सकते हैं।
Post Office Montly Income Scheme बंद करना घाटे का सौदा है
इस पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम ( Post Office Montly Income Scheme ) में आप अकाउंट खोलने के एक साल तक इसे बंद नहीं कर सकते हैं। अगर आप पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम अकाउंट को तीन साल से पहले बंद करते हैं तो इसके लिए 2 फीसदी का चार्ज लगता है, जबकि 3 साल बाद और 5 साल से पहले इस पोस्ट ऑफिस ( Post Office ) MIS अकाउंट को बंद करने पर 1 फीसदी का चार्ज लगता है।
