Railway News – रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर। दरअसल हाल ही रेलवे की ओर से आई एक नई गाइडलाइन के मुताबिक आपको बता दें कि नए साल से इन 44 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। नए समय के अनुसार, ये ट्रेनें नए रूट पर निर्धारित समय से रवाना होंगी और अपने गंतव्य तक नए समय पर पहुंचेंगी। ऐसे में आप भी फटाफट चेक कर लें इन ट्रेनों की लिस्ट-
एक जनवरी से ट्रेन यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी है। राजधानी एक्सप्रेस सहित 44 ट्रेनों का टाइम टेबल बदलने वाला है। यह परिवर्तन बिहार के समस्तीपुर रेलवे जोन से गुजरने वाली ट्रेनों पर लागू होगा। नए समय के अनुसार, ये ट्रेनें नए रूट पर निर्धारित समय से रवाना होंगी और अपने गंतव्य तक नए समय पर पहुंचेंगी। यात्रियों को अपने यात्रा कार्यक्रम को समायोजित करने की सलाह दी जाती है, ताकि वे सफर में किसी प्रकार की असुविधा से बच सकें।
ईस्टर्न रेलवे ने कई ट्रेनों का समय बदल दिया है, जिसमें बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, मिथिला एक्सप्रेस, अंत्योदय एक्सप्रेस, बागमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस, हावड़ा एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस, जयनगर-भागलपुर एक्सप्रेस, हावड़ा-रक्सौल एक्सप्रेस, और पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस शामिल हैं। इन एक्सप्रेस ट्रेनों का समय 5 से 75 मिनट तक बढ़ा दिया गया है। इस बदलाव की जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के माध्यम से दी गई है। ट्रेन यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे सफर करने से पहले नई टाइमिंग्स जरूर चेक करें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
इन ट्रेनों का टाइम बदला गया-
– ट्रेन संख्या 12491 मौर्यध्वज एक्सप्रेस
– ट्रेन संख्या 12522 राप्ति सागर एक्सप्रेस
– ट्रेन संख्या 12425 न्यू जलपाईगुडी सुपरफास्ट एक्सप्रेस
– ट्रेन संख्या 12546 मुंबई-रक्सौल कर्मभूमि एक्सप्रेस
– ट्रेन संख्या 13032 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस
– ट्रेन संख्या 13163 हाटे बजारे एक्सप्रेस
– ट्रेन संख्या 13206 जनहित एक्सप्रेस
– ट्रेन संख्या 13211 इंटरसिटी एक्सप्रेस
– ट्रेन संख्या 14006 लिच्छवी एक्सप्रेस
– ट्रेन संख्या 14008 सद्भावना एक्सप्रेस
– ट्रेन संख्या 14016 सद्भावना एक्सप्रेस
– ट्रेन संख्या 14524 हरिहर एक्सप्रेस
– ट्रेन संख्या 14604 जनसाधारण एक्सप्रेस
– ट्रेन संख्या 14618 जनसेवा एक्सप्रेस
– ट्रेन संख्या 15097 जम्मू तवी अमरनाथ एक्सप्रेस
– ट्रेन संख्या 15279 पूरबिया एक्सप्रेस
– ट्रेन संख्या 15507 मेमू इंटरसिटी एक्सप्रेस
– ट्रेन संख्या 15508 मेमू इंटरसिअी एक्सप्रेस
– ट्रेन संख्या 15530 जनसाधारण एक्सप्रेस
– ट्रेन संख्या 15554 जयनगर-भागलपुर एक्सप्रेस
– ट्रेन संख्या 15555 बापूधाम मोतिहारी मेमू इंटरसिटी एक्सप्रेस
– ट्रेन संख्या 15559 अहमदाबाद अंत्योदय एक्सप्रेस
– ट्रेन संख्या 15622 कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस
– ट्रेन संख्या 18420 पूरी साप्ताहिक एक्सप्रेस
– ट्रेन संख्या 19166 साबरमती एक्सप्रेस
– ट्रेन संख्या 19601 न्यू जलपाईगुडी साप्ताहिक एक्सप्रेस
– ट्रेन संख्या 12554 वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस
– ट्रेन संख्या 12561 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस
– ट्रेन संख्या 13019 बाघ एकप्रेस
– ट्रेन संख्या 11034 दरभंगा-पुणे एक्सप्रेस
– ट्रेन संख्या 11061 पवन एक्सप्रेस
– ट्रेन संख्या 11124 बरौनी-ग्वालियर मेल एक्सप्रेस
– ट्रेन संख्या 12408 कर्मभूमि एक्सप्रेस
यह ट्रेनें भी अब नए टाइम पर दौड़ेंगी-
ट्रेन संख्या 12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दरभंगा जंक्शन सुबह 8:25 की बजाय 4 मिनट पहले 8:20 पर रवाना होगी। ट्रेन संख्या 15234 मिथिला एक्सप्रेस दरभंगा जंक्शन से सुबह 3:45 बजे की बजाय 10 मिनट पहले 3:35 बजे दौड़ेगी। ट्रेन संख्या 15236 हावड़ा साप्ताहिक एक्सप्रेस दरभंगा जंक्शन से दोपहर 3:45 की बजाय 10 मिनट पहले 3:35 पर रवाना होगी। ट्रेन संख्या 15554 जयनगर-भागलपुर एक्सप्रेस जयनगर स्टेशन से रात 8:30 बजे की बजाय 10 मिनट पहले 8:10 बजे रवाना होगी।
ट्रेन संख्या 15559 अंत्योदय एक्सप्रेस दरभंगा जंक्शन से शाम 4:45 की बजाय 10 मिनट पहले 4:35 बजे रवाना होगी। ट्रेन संख्या 13214 सहरसा-जोगबनी एक्सप्रेस सहरसा से रात 11:45 बजे की बजाय 45 मिनट पहले 11:00 बजे चलेगी। ट्रेन संख्या 12577 बागमति सुपरफास्ट एक्सप्रेस दरभंगा जंक्शन से दोपहर 3:45 बजे की बजाय 10 मिनट पहले 3:35 बजे रवाना होगी। ट्रेन संख्या 20503 नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस समस्तीपुर जंक्शन से शाम 6:40 बजे के बदले 5 मिनट पहले 6:35 बजे चलेगी।
ट्रेन संख्या 20504 डिब्रुगढ़ राजधानी एक्सप्रेस समस्तीपुर जंक्शन से सुबह 5:10 बजे की बजाय 5 मिनट पहले 5:05 बजे चलेगी। ट्रेन संख्या 13043 हावड़ा-रक्सौल एक्सप्रेस रक्सौल स्टेशन पर दोपहर 1:35 बजे की बजाय 25 मिनट के बाद दोपहर 2 बजे पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर जंक्शन पर शाम 6:10 बजे की बजाय 1 घंटा 15 मिनट बाद पहुंचेगी।