इग्लेंड के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले में टिम इंडिया ने जबरदस्त कमाल का खेल दिखाया है।टिम इंडिया पहली पारी में 436 रन बनाए। भारत की और से जडेजा ने कमाल करते हुए 87 रन बनाए।भारत ने इग्लेंड पर 190 रन की बढ़त बना ली।जडेजा ने अपनी 87 रन की बेहतरीन पारी खेली।जडेजा ने अपनी पारी के दौरान पूर्व दिग्गज सनथ जयसूर्या के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
जडेजा अब टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्का लगाने के मामले में जयसूर्या से आगे निकल गए है।जयसूर्या ने अपने टेस्ट करियर में 59 छक्के लगाए थे।अब जडेजा ने 60 छक्के अपने टेस्ट करियर में पुरे कर लिए है।जडेजा के पास अब तीसरे दिन कपिल देव के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका होगा।
![](https://newsremind.com/wp-content/uploads/2024/01/indiancricketteam_422039873_1044971709892844_7073650403936344609_n-819x1024.jpg)
कपिल देव ने अपने टेस्ट करियर में कुल 61 छक्का लगाए है।अब तीसरे दिन जडेजा अपनी पारी के दौरान 2 और छक्का लगाने में सफल रहते है तो कपिल देव को पछाड़ देंगे।टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड बेन स्टोक्स के नाम है।स्टोक्स ने 127 छक्का टेस्ट करियर में अबतक लगाए है।मैक्कुलम के नाम 107 चकक दर्ज है।भारत की और से टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्का वीरेंद्र सहवाग ने लगाए है।सहवाग ने 91 छक्का लगाने में सफलता हासिल की है।
![](https://newsremind.com/wp-content/uploads/2024/01/indiancricketteam_422042980_1109294360064378_5236284005781596827_n-1024x1024.jpg)
पहले टेस्ट में इग्लेंड ने पहली पारी में 246 रन बनाए थे,भारत के गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला था।खासकर भारतीय स्पिनरों ने अपनी करिश्माई गेंदबाजी से तहलका मचा दिया था।
भारत और इग्लेंड के बीच हैदराबाद के राजीव गाँधी इंटरनेशनल स्टेडियम में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का मुकाबला खेला जा रहा है। 27 जनवरी को मैच का तीसरा दिन है।इग्लेंड की टिम दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही है।ओली पॉप और बेन फॉक्स क्रीज पर दते हुए है।इग्लेंड के 5 विकेट गिर गए है और स्कोर 200 रन से ज्यादा हो गया है।