RCB vs GT: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का क्वालीफायर 1 मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले का फैसला टॉस के दौरान ही सामने आ गया, समझिए पूरा मामला।
RCB vs GT match result out during toss: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच IPL 2026 का क्वालिफायर 1 मुकाबला धर्मशाला के मैदान में खेला जा रहा है। दोनों ही टीमों ने इस सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए अंक तालिका में टॉप-2 में जगह बनाई है।
दोनों टीमों के पास आज का मुकाबला जीतकर इस सीजन के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनने का मौका है। इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, लेकिन मुकाबले का नतीजा मानो टॉस के दौरान ही सामने आ गया।
RCB vs GT: टॉस के दौरान ही आया मुकाबले का रिजल्ट
इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, यानी टीम लक्ष्य का पीछा करेगी। खास बात ये है कि RCB और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक खेले गए सभी 8 मुकाबलों में जीत उसी टीम को मिली है, जिसने लक्ष्य का पीछा किया है। ऐसे में गुजरात के पास आज का मुकाबला जीतने का अच्छा मौका माना जा रहा है।
RCB vs GT: कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड?
दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो मुकाबला पूरी तरह बराबरी का रहा है। गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें दोनों टीमों ने 4-4 मैच जीते हैं। वहीं इस सीजन खेले गए 2 मुकाबलों में एक मैच गुजरात ने और एक मैच RCB ने अपने नाम किया था।
RCB vs GT: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: वेंकटेश अय्यर, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डारa
