RCB vs GT के बीच होने वाला पहला क्वालिफायर धर्मशाला में खेला जाएगा। जिससे पहले फैंस ये जानने को परेशान है कि धर्मशाला का मौसम कैसा रहने वाला है? अगर इस दौरान धर्मशाला में बारिश होती है तो किस टीम को फाइनल में एंट्री मिलेगी और किस टीम का नुकसान होगा?
RCB vs GT Qualifier 1 Weather Report: आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर मैच बुधवार, 26 मई को आरसीबी और जीटी के बीच धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में होना है। इस मैच में जीतने वाली टीम आईपीएल 2026 के फाइनल में सीधे एंट्री कर लेगी।
ऐसे में फैंस की निगाहें इस मैच पर टिकी हुई हैं और धर्मशाला में मैच के दौरान मौसम कैसा रहने वाला है। अगर इस दौरान धर्मशाला में बारिश होती है तो किस टीम को फाइनल में एंट्री मिलेगी और किस टीम का नुकसान होगा?
RCB vs GT: धर्मशाला में होगी बारिश?
धर्मशाला में बारिश की करीब शाम 5 बजे थोड़ी सी (45%) संभावना है। हालांकि, टॉस से पहले मौसम सही रहेगा, लेकिन 6 बजे के आस-पास 49-54% बारिश की आशंका है। टॉस के दौरान यानी 7 बजे बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। हालांकि, धर्मशाला में मौसम पल भर में बदल जाता है।

अगर बारिश ने डाला खलल तो किसे मिलेगा फायदा?
आरसीबी और जीटी (RCB vs GT) की टीम ने लीग स्टेज में बराबर 18-18 अंक पर फिनिश किया और सिर्फ वो नेट रन रेट की वजह से आरसीबी की टीम पहले पायदान पर रही। अगर आज आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर मैच में बारिश ने खलल डाला और मैच 5-5 ओवर का भी नहीं हो पाया तो फिर आरसीबी की टीम आईपीएलस 2026 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन जाएगी।
ऐसा इसलिए क्योंकि आईपीएल प्लेइंग कंडीशन के अनुसार, अगर प्लेऑफ मैच बिना किसी नतीजे के रद्द होता है तो फिर लीग स्टेज में अंक तालिका में टॉप पर रहने वाली टीम को फाइनल का टिकट मिल जाता है। रजत पाटीदार की आरसीबी टीम ने अंक तालिका में टॉप पर रहते हुए प्लेऑफ का टिकट कटाया है, जबकि शुभमन गिल की जीटी टीम दूसरे स्थान पर है।
31 मई को होगा IPL का फाइनल
बता दें कि जो भी टीम आज मैच हारेगी, उसको फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा। हारने वाली टीम क्वालिफायर-2 में एलिमिनेटर की विजेता टीम से भिड़ेगी। 31 मई को आईपीएल 2026 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है।
