Rinku Singh ने लखनऊ के स्पिनर दिग्वेश राठी जो विकेट सेलिब्रेशन में चालान काटते हैं, उनके खिलाफ लगातार 4 छक्के जड़कर बोरिंग मैच को रोमांचक बना दिया।
Rinku Singh, KKR vs LSG: इकाना स्टेडियम में रविवार की शाम रिंकू सिंह के नाम रही। कोलकाता नाइट राइडर्स के इस धाकड़ बल्लेबाज ने आखिरी ओवर में वो कारनामा कर दिखाया, जिसने पूरे स्टेडियम में सनसनी फैला दी।
मैच के 20वें ओवर की शुरुआत से पहले कोलकाता का स्कोर काफी साधारण नजर आ रहा था, लेकिन अगली चार गेंदों ने पूरे स्टेडियम का माहौल बदल कर रख दिया। रिंकू सिंह ने लखनऊ के स्पिनर दिग्वेश राठी जो विकेट सेलिब्रेशन में चालान काटते हैं, उनके खिलाफ लगातार 4 छक्के जड़कर बोरिंग मैच को रोमांचक बना दिया।
Rinku Singh ने जड़े लगातार 4 छक्के
कोलकाता की पारी का 20वां ओवर फेंकने आए दिगवेश राठी को रिंकू सिंह ने अपना निशाना बनाया। पहली गेंद पर रिंकू एक भी रन नहीं ले सके, लेकिन इसके बाद उन्होंने अपने इरादे साफ कर दिए और अगली 4 गेंदों पर लगातार 4 छक्के जड़कर इकाना के मैदान पर छक्कों की बारिश कर दी।

Rinku Singh ने बदला मैच का मूड
रिंकू की इस पावर-हिटिंग ने लखनऊ के खेमे में खलबली मचा दी और मैच का पूरा मोमेंटम कोलकाता की तरफ मोड़ दिया। इस तूफानी पारी की बदौलत रिंकू ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया और टीम को 155 रनों के स्कोर तक पहुंचाया।
Rinku Singh ने पूरा किया अर्द्धशतक
रिंकू ने अपनी नाबाद 83 रनों की पारी के लिए 51 गेंदों का सामना किया। उनकी इस पारी में 7 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। सबसे दिलचस्प बात यह रही कि उनका स्ट्राइक रेट 162.75 का रहा, जो यह बताता है कि उन्होंने न केवल विकेट बचाए बल्कि रन गति को भी बनाए रखा। रिंकू सिंह की ये पारी आईपीएल 2026 में उनकी सबसे अच्छी नॉक रही।
