Sai Sudharsan: गुजरात टाइटंस को पहला झटका साई सुदर्शन के रूप में लगा। साई सुदर्शन इस मैच में ऐसे अजीबो-गरीब तरीके से आउट हुए जिसे देखकर किसी भी फैन को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो पाया।
Sai Sudharsan Wicket: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच प्लेऑफ का पहला क्वालिफायर मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए।
जवाब में गुजरात टाइटंस की शुरुआत ही बेहद खराब रही। गुजरात टाइटंस को पहला झटका साई सुदर्शन के रूप में लगा। साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) इस मैच में ऐसे अजीबो-गरीब तरीके से आउट हुए जिसे देखकर किसी भी फैन को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो पाया।
क्या है पूरा मामला?
गुजरात टाइटंस के ओपनर साई सुदर्शन से क्वालिफायर-1 जैसे अहम मुकाबले में फैंस ने बड़ी-बड़ी उम्मीदें की थी। साई सुदर्शन फैंस की उन उम्मीदों को पूरा करने के लिए पूरी जान भी झोंक रहे थे। इस दौरान वो ऐसे अजीबो-गरीब तरीके से आउट होंगे किसी ने सोचा भी नहीं होगा।
Sai Sudharsan की फूटी किस्मत
255 रनों के विशाल टारगेट का पीछा करने उतरे साई सुदर्शन और शुभमन गिल गुजरात टाइटंस को मजबूत शुरुआत दिलाने में लगे थे। 9 गेंदों में 3 चौके जड़कर और 14 रन बनाने के बाद साई सुदर्शन के बल्ले ने उन्हें ऐसा धोखा दिया जिसके बाद उनकी मैदान पर आंखे बंद हो गई। जैकब डफी की गेंद चौका जड़ने के साथ ही सुदर्शन के हाथ से बल्ला फिसल गया और वो विकेट पर जा लगा। जिससे वो ‘हिट विकेट’ का शिकार हो गए।
Sai Sudharsan हुए निराश
सुदर्शन के हाथ से बल्ला छूटकर हवा में उछला और उनके ठीक पीछे विकेटों पर जा लगा। जिससे गिल्लियां बिखर गईं। बल्लेबाज का ध्यान बल्ले पर नहीं था वह शॉट मारकर सीधे रन लेने के लिए नॉन-स्ट्राइकर एंड की तरफ दौड़ पड़े थे। लेकिन जैसे ही उन्होंने पीछे मुड़कर देखा स्टंप्स की गिल्लियां बिखर चुकी थीं और गेंद की जगह खुद उनका बल्ला विकेट पर काल बनकर गिर चुका था।

क्रिकेट के नियमों के तहत उन्हें तुरंत हिट विकेट करार दिया गया। आउट होने के बाद सुदर्शन ने निराशा में अपनी आंखें बंद कर लीं क्योंकि वह जानते थे कि उन्होंने आरसीबी को मुफ्त में अपना विकेट गिफ्ट कर दिया है।
RCB vs GT: मुकाबले का हाल
बात करें मुकाबले की तो 255 रनों के टारगेट का पीछा करने गुजरात टाइटंस के विकेट इस मुकाबले में ताश की पत्ते की तरह गिरते दिखे। खबर लिखे जाने तक गुजरात ने 16 ओवर तक 8 विकेट के नुकसान पर 134 रन बना लिए हैं।
