भारतीय रेल द्वारा देश के सम्मानित वरिष्ठ जनों के लिए नई नीति के तहत यात्रा टिकट में छूट देने की घोषणा की गयी है। जिसके तहत अब 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को प्रत्येक ट्रेन टिकट पर 50% की छूट दी जाएगी। नए नियम के तहत वरिष्ठ जनों को सरकार द्वार आरामदायक और किफायती यात्रा का लाभ दिया जाना सुनिश्चित किया गया है।
सरकार द्वारा की गई घोषणा पहले की नीति से कहीं ज्यादा लाभदायक है। क्योंकि वरिष्ठ जनों को सभी श्रेणियां में छूट पहले नहीं मिलती थी, जो अब मिलेगी। ट्रेन टिकट में छूट का लाभ वरिष्ठजन अपनी धर्मार्थ यात्रा या व्यक्तिगत यात्राओं के लिए भी कर सकते हैं। तो आइए इसको विस्तार से जानते हैं।
सीनियर सिटीजन को मिलने वाली टिकट पर छूट की विशेषताएं
भारतीय रेल वरिष्ठ जनों की यात्रा को आसान और सुगम बनाने के साथ सस्ता भी बनना चाहती है। जिसके तहत बुजुर्ग लोग अपनी मनचाही यात्राओं का आनंद ले सकेंगे। इस योजना के तहत सभी वरिष्ठ जनों को सभी ट्रेनों में टिकट पर छूट मिलेगी, जो 50% होगी। यह छूट ऑनलाइन या टिकट काउंटर के द्वारा भी ली जा सकती है। वरिष्ठ यात्रियों को एक बात का ख्याल हमेशा रखना चाहिए, कि उन्हें अपनी आयु प्रमाण पत्र के तौर पर आधार कार्ड या अन्य कोई आईडी कार्ड लेकर अवश्य यात्रा पर चलना चाहिए।
सीनियर सिटीजन को मिलने वाली छूट का लाभ
- पहले की तुलना में अधिक छूट मिलेगी, जो 50% तक है।
- ये छूट स्लीपर, थर्ड एसी, सेकंड एसी और फर्स्ट एसी पर भी लागू मानी जाएगी।
- वरिष्ठ जन टिकट छूट का लाभ मेल-एक्सप्रेस, सुपरफास्ट, शताब्दी और शताब्दी राजधानी जैसी ट्रेन में भी ले सकते हैं।
यात्रा के समय यह दस्तावेज रखना होगा अनिवार्य
अगर आप आप भारतीय रेल में एक सीनियर सिटीजन के तौर पर यात्रा कर रहे हैं, तो आपको सरकार की निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करना होगा।
- आपकी उम्र 60 वर्ष से अधिक हो।
- आप भारतीय नागरिक हों।
- आपके पास यात्रा करते समय वैध पहचान प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- पहचान पत्र आपका आयु प्रमाण के तौर पर भी मान्य होना चाहिए।
उपरोक्त बताए गए नियमों के अनुसार आप भारतीय रेल में इतने सरे फायदे के साथ और सुविधाजनक यात्रा कर सकते हैं।