भारत की बड़ी कमिर्शियल व्हीकल कंपनी टाटा मोटर्स ने घोषणा की है की वह 1 अप्रेल 2024 से अपने कमिर्शियल व्हीकल्स की कीमत में 2 % तक बढ़ोतरी करेगी। कीमतों में बढ़ोतरी लागत की भरपाई के लिए की जा रही है।कंपनी ने कहा की कीमत की बढ़ोतरी अलग अलग मोडल और वेरिएंट के अनुसार से अलग अलग होगी
टाटा मोटर्स कमर्शियल व्हीकल्स सेगमेंट की एक बड़ी कंपनी है और पैसेंजर व्हीकल मार्केट में टॉप थ्री की लिस्ट में शामिल है।टाटा मोटर्स भारत यूके,यूएस,इटली और दक्षिण कोरिया में स्टेट ऑफ़ डिजाइन और R&D सेंटर्स द्वारा संचालित नए प्रोडक्ट्स लाने का प्रयास करती है जो जेनेक्ट ग्राहकों के लिए खास होते है।
भारत के बाहर भी कारोबार
भारत यूके,दक्षिण करिया,थाईलैंड,दक्षिण अफ्रीका और इंडोनेशिया में ऑपरेशंस के साथ,टाटा मोटर्स अफ्रीका,मिडिल ईस्ट,लेटिन अमेरिका ,साऊथ ईस्ट एशिया और सार्क देशो में अपने वाहनों की बिक्री करती है।
31 मार्च 2023 तक टाटा मात्रा के ऑपरेशंस में 88 कंसोलिडेटेड सब्सीडीर कंपनिया,दो जॉइंट ऑपरेशंस,तीन जॉइंट वेंचर्स और उनकी सहायक कंपनिया साहित्य कई इक्विटी अकाउंट वाले सहयोगी शामिल है,जिन पर कंपनिया महत्वपूर्ण प्रभाव डालती है।
टाटा मोटर्स के लिए फरवरी 2024 का महीना काफी अच्छा भी रहा।कंपनी ने फरवरी 2024 के महीने में हुंडई को पीछे छोड़ते हुए दूसरे नबर पर कब्जा कर लिया है।टाटा ने पिछले महीने 51,321 यूनिट्स कारो की बिक्री की.जबकि पिछले महीने हुंडई की कुल घरेलू बिक्री 50,201 यूनिट्स रही।कंपनी के पोर्टफोलियो में टाटा नेक्सॉन,पंच,टिआगो,अल्ट्राज और त्यागोर जैसे मॉडल्स मौजूद है।