Team India squad: अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए बीसीसीआई ने स्क्वाड का ऐलान किया है। कुछ नए खिलाड़ियों की एंट्री हुई है वही टेस्ट की लीडरशिप में बड़ा बदलाव हुआ है।
Team India squad announced: भारतवर्ष में इस वक्त इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है और टूर्नामेंट अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इस सीजन का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। वहीं IPL खत्म होते ही टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज और एक टेस्ट मैच खेलना है।
भारत (Team India) जून महीने में अफगानिस्तान की मेजबानी करेगा, जहां दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। इसी को लेकर आज यानी 19 मई को भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन गिल को दोनों फॉर्मेट में टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि टेस्ट टीम के उपकप्तान में बदलाव देखने को मिला है। इसके अलावा चयनकर्ताओं ने कुछ नए खिलाड़ियों को भी मौका दिया है।
बीसीसीआई ने Team India के स्क्वाड का किया ऐलान
बीसीसीआई ने इस सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, जहां सबसे बड़ा बदलाव टेस्ट टीम की लीडरशिप में देखने को मिला। केएल राहुल को ऋषभ पंत की जगह नया उपकप्तान नियुक्त किया गया है। वहीं चयनकर्ताओं ने इस दौरे के लिए कुछ नए खिलाड़ियों को भी टीम में मौका दिया है।
Team India: रोहित-कोहली वनडे स्क्वाड में शामिल, ऋषभ पंत बाहर
वनडे स्क्वाड में रोहित शर्मा और विराट कोहली को जगह मिली है और दोनों एक बार फिर साथ मैदान पर खेलते नजर आएंगे। वहीं ऋषभ पंत को वनडे टीम से बाहर कर दिया गया है, जिसकी चर्चा पिछले कुछ समय से लगातार हो रही थी। उनकी जगह ईशान किशन की वनडे स्क्वाड में वापसी हुई है।

Team India में नए खिलाड़ियों की हुई एंट्री
भारत की टेस्ट और वनडे स्क्वाड में इस बार कुछ नए खिलाड़ियों को मौका मिला है। हर्ष दुबे और गुरनूर बरार को टेस्ट और वनडे दोनों टीमों में शामिल किया गया है। वहीं प्रिंस यादव को वनडे स्क्वाड में जगह मिली है, जबकि मानव सुथार को टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल को भी टेस्ट स्क्वाड में मौका दिया गया है।
Team India का दोनों फॉर्मेट के लिए स्क्वाड
टेस्ट सीरीज: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल।
वनडे सीरीज: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, नितीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे।
