रंग बिरंगी मछलियों से भरा फिश टेंक या एक्वेरियम किसी भी घर की खूबसूरती पर चार चाँद लगा देता है।घर के किसी भी कोने में फिश एक्वेरियम रखा हो,तो वो मन को सुकून और आँखों को आराम देता है,लेकिन ये एक्वेरियम अगर बाथरूम में हो तो केसा लगेगा,सिर्फ बाथरूम ही नहीं बल्कि टॉयलेट सीट के फ्लश टेंक की जगह एक्वेरियम हो तो क्या आप कंफर्टेबल फील कर पाएगे।सोशल मिडिया यूजर्स ने ऐसे ही फिश टेंक के वायरल हो रहे वीडियो पर अलग अलग रिएक्शन दिए है।
फ्लश टेंक की जगह एक्वेरियम
ट्विटर पर फिगेन नाम के एक हेंडल ने एक्वेरियम का ये वीडियो शेयर किया है,जिसमे कोई शख्स सबसे पहले टॉयलेट सीट का फ्लश टेंक निकालता है,इसके बाद प्लास्टिक की बोतल से सरे जरूररी नाप लेकर,इस वोटर केन को जरुरी जगहों से काटने के बाद,उसमे कुछ नकली पौधे रखकर कुछ नकली मछलिया चिपका देता है।इसके बाद उसे फक्ष टेंक की जगह फिक्स कर दिया।इसके साथ ही ऊपर एक नल भी फिक्स करता है,जिससे हाथ धोने पर या नल चलाने पर उसका पानी भी टेंक में ही गया।जैसे जैसे इस फ्लश टेंक में पानी भरता गया.इसकी खूबसूरती बढ़ती गई।
अब यह सोशल मिडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।इस वीडियो पर लोगो के जमकर लाइक्स और कमेंट देखने को मिल रहे है।फ्लश टेंक की जगह रखा ये एक्वेरियम देखने में तो वाकई खूबसूरत है,लेकिन बहुत से यूजर्स को इसकी जरूरत समझ नहीं आई। कई यूजर्स ने इसकी तारीफ भी की।एक यूजर ने लिखा की बाथरूम में इसकी जरूरत क्या थी।एक अन्य ने लिखा की ये अच्छा लेकिन नीडल्स है।एक ने लिखा की ये इनसे क्रिएटिविटी है।

 
			 
                                 
                              
		 
		 
		 
		