गर्मी का मौसम शुरू हो गया है।इस मौसम में शरीर की हाइड्रेशन से जुडी समस्या रहती है। ऐसे में सभी तरह की ड्रिंक्स का सेवन करना चाहिए।अगर अप कोल्ड ड्रिंक आदि का सेवन करते है तो इससे आपकी सेहत पर बुरा असर होता है।ऐसे में गर्मी के मौसम में अपनी डाइट में छाछ को जरूर शामिल करे।गर्मी में छाछ पीना सेहत के लिए बेहद लाभदायक है।छाछ शरीर को गर्मी से भी राहत पहुँचाती है।ऐसे में आप गर्मी के मौसम में छाछ से कई ड्रिंक्स बना सकते है।तो चलिए जानते है इन ड्रिंक्स के बारे में
छाछ लेमोनेड
गर्मी के मौसम में नीबू पानी पीना सभी को पसंद है।आप इसमें छाछ को मिक्स करके एक ट्विस्ट दे सकते है।बटरमिल्क लेमोनेड बनाने के लिए आप छाछ,नीबू का रस,चीनी या शहद और ठंडा पानी एक साथ मिलाए।चीनी के घुलने तक इसे अच्छी तरह मिक्स करे और बर्फ डालकर ठंडा ठंडा सर्व करे।
मेंगो बटरमिल्क शेक
गर्मी के मौसम मैंगोशेक पीना सभी को पसंद है।अमूनन इसे बनाने की लिए दूध का प्रयोग किया जाता है।अगर आप चाहे तो छाछ की मदद से भी मैंगोशेक तैयार किया जा सकता है।आप पके आम के टुकड़े में शहद या चीनी व् छाछ डालकर अच्छी तरह से ब्लेंड करे।तैयार मेंगो में बटरमिल्क शेक में कुछ बर्फ के टुकड़े डाले और ठंडा ठंडा सर्व करे।