अंडे को उबालकर या इसके कई अलग अलग व्यंजन बनाकर सेवन करते है।लेकिन इसके बाद अंडे के छिलको को फेक देते है।आपको बता दे की अंडे के छिलका पोधो के लिए कितना लाभदायक होता है।अंडे के छिलके से खाद बनाई जा सकती है।जिसका प्रयोग आप घर में रखे पोधो सहित अन्य चीजों मै कर सकते है।अंडे से बनी खाद का प्रयोग खेतो मै भी किया जा सकता है।जो फसल के लिए काफी अच्छी मानी जाती है।
खेतो मै किसान कीटनाशकों और उर्वरक को प्रयोग करते है,लेकिन ये काफी महंगे होते है जिससे उनकी लागत खुद ब खुद बढ़ जाती है। लेकिन अगर किसान प्राकृतिक उर्वरक का इस्तेमाल करे,तो इससे खर्च कम होने के साथ साथ मिटटी की उवरता भी बढ़ेगी।इसके लाइट गोबर की खाद सबसे अच्छा ऑप्शन है।इसके अलावा अंडे के छिलके से बनी खाद भी पौधे के विकास और मिटटी के स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है।घर पर गोबर की खाद बनाना तो आसान नहीं ,लेकिन आप घर पर अंडे से बनी खाद तैयार कर सकते है। तो चलिए जानते है इसके बारे में
अंडे के छिलके से बनी खाद के लाभ
अंडे के छिलके में 91 प्रतिशत कैल्शियम कार्बोनेट पाया जाता है,जो पोधो के संवर्धन के लिए जरुरी होते है।इससे पोधो की ग्रोथ अच्छी तरह से होती है।इसके कारण से पौधे अन्य पोषक अट्टावो को भी अच्छी तरह अवशोषित करके अपना भोजन अच्छी तरह से बना लेते है।कंद वाली सब्जियों की गुणवत्ता इस खास से और बेहतर होती है।कैल्शियम कार्बोनेट के अलावा,अंडे के छिलके में नाइट्रोजन,फॉस्फोरस,कैल्शियम ,जिनक आदि पाए जाते है।ये सभी तत्व पोधो और मिटटी दोनों के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है।
कैसे तैयार करे अंडे के छिलको की खाद ??
अंडे के छिलको से खाद तैयार करने के लिए सबसे पहले आपको इन्हे पीसकर इसका पाउडर बना ले।इसके लिए छिलको को धोकर 3 से 5 दिनों तक अच्छी तरह से सुखाए।ऐसा करने से छिलके ख़राब नहीं होते।सुख जाने पर इसका पाउडर बना ले।इस पाउडर का प्रयोग सीधा घर के गार्डन में कर सकते है।अंडे के छिलके से बने पाउडर के एक चम्मच में 750 से 800 मिलीग्राम कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व पाए जाते है।इसका प्रयोग कम्पोस्ट और गोबर की खाद की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए भी किया जा सकता है।यह खाद बाजार में मिलने वाली केमिकल खाद से सस्ती होती है।इसके पर्यावरण को कोई नुकसान नई होता है।अंडे के छिलके से बने पाउडर को मुर्गियों के भोजन में भी शामिल किया जा सकता है जिससे उनकी कैल्शियम की जरूरत पूरी हो सकी।