Gold Rate Down : सोने के रेट अब लगातार गिरते दिखाई दे रहे हैं। लंबे समय तक तेजी पर रहे सोने के भाव आज फिर मुंह के बल गिरे हैं। इसके साथ ही चांदी (silver price today) में भी तगड़ी गिरावट देखने को मिली है। इस समय आप सोना चांदी (sona chandi ka bhav) के गहने खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए यह समय फायदेमंद हो सकता है, लेकिन ज्वैलरी शॉप पर जाने से पहले एक बार 10 ग्राम गोल्ड के रेट जरूर जान लें।
अप्रैल के अंतिम दिन अक्षय तृतीया है, इससे ठीक दो दिन पहले 29 अप्रैल को सोने का भाव (gold rate today 29 april) औंधे मुंह जमीन पर आ गिरा है। इसलिए आपके लिए अक्षय तृतीया पर सस्ता सोना खरीदने का शानदार मौका है।
चांदी भी जो पहले 1 लाख प्रति किलो के हिसाब से ट्रेड कर रही थी, उसमें भी गिरावट आई है। ग्राहकों के लिए दोनों ही धातुओं को खरीदने का अच्छा मौका है। पिछले कई दिनों से सोने सहित चांदी के भावों (gold silver price today) में भी तेजी देखी जा रही थी। अब जाकर आम ग्राहकों को राहत मिली है। हालांकि भाव गिरने से निवेशकों में मायूसी देखी जा रही है।
सोना-चांदी के वायदा भाव –
अंतरराष्ट्रीय बाजार में 29 अप्रैल को सोने चांदी के वायदा भाव (gold silver future price) में कमी आई है। Comex पर सोना 7.50 डॉलर (gold rate update) की गिरावट के साथ 3,290 डॉलर प्रति औंस के भाव पर ट्रेड कर रहा है। पिछले सप्ताह में सोने के वायदा भाव 3,509 डॉलर प्रति औंस के भाव से ऊपर थे, जो ऑल टाइम हाई का आंकड़ा था। Comex पर ही अगर चांदी के वायदा भाव (chandi ka bhav) की बात करें तो यह करीब 32.75 डॉलर प्रति औंस रहा है।
MCX पर सोने का भाव –
इस समय देश के अधिकतर शहरों में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के भाव 95000 रुपए (24 carat gold price) से नीचे आ गए हैं। इसके साथ ही चांदी में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 22 कैरेट सोने के भाव 90,050 रुपये (22 carat gold rate) प्रति 10 ग्राम पर बने हुए हैं। यह समय सोना चांदी खरीदने वाले ग्राहकों के लिए बेहतर माना जा रहा है।
इस सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोने में गिरावट नजर आई है। MCX पर भी सोमवार को सोने का भाव 24 कैरेट 94,910 रुपए (MCX gold rate) प्रति तोला दर्ज किया गया है। चांदी के भाव इस समय करीब 96,015 रुपए प्रति किलोग्राम हैं। हालांकि चांदी के रेट (silver rate today) पहले 1 लाख से पार जा चुके हैं, वहीं प्रति तोला सोना भी 1 लाख के रेट को पार कर चुका है।