Vaibhav Suryavanshi जब आउट होकर पवेलियन जा रहे थे SRH मालकिन काव्या मारन ने कुछ ऐसा किया जो फैंस को पसंद नहीं आया।
Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के युवा ओपनर ने एक बार फिर से तबाही मचाने वाली पारी खेली। वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंदों पर 97 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए हैदराबाद के गेंदबाजों की हवा निकाल डाली।
15 साल के वैभव सूर्यवंशी जब प्रफुल्ल हिंगे की गेंद पर स्मरण रविचंद्रन को कैच थमा बैठे तो वो बेहद भावुक नजर आए। इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है। दरअसल वैभव जब आउट होकर पवेलियन जा रहे थे SRH मालकिन काव्या मारन ने कुछ ऐसा किया जो फैंस को पसंद नहीं आया।
Vaibhav Suryavanshi की ताबड़तोड़ पारी
वैभव सूर्यवंशी जब 97 रन बनाकर आउट हुए तो वो बेहद निराश नजर आए। सूर्यवंशी को यकीन ही नहीं हुआ कि वो शतक से चूक गए। सूर्यवंशी जब अपना दुख मना रहे थे तो सनराइजर्स हैदराबाद के कुछ खिलाड़ी उन्हें अच्छी पारी खेलने के लिए बधाई देते नजर आए, जिनमें अभिषेक शर्मा भी शामिल थे।

काव्या मारन क्यों हुईं ट्रोल?
इस दौरान कैमरे ने SRH की मालकिन काव्या मारन को दिखाया जो स्टैंड्स में बैठकर हल्के से ताली बजाती नजर आईं। ऐसा लग रहा था काव्या मारन अपनी सीट पर बैठकर बस नाम मात्र ताली बजा रही हैं। फैंस को SRH मालकिन की ये हरकत पसंद नहीं आई। फैंस का कहना है कि सूर्यवंशी की इस पारी के सम्मान में उन्हें खड़े होकर ताली बजानी चाहिए थी। काव्या का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Vaibhav Suryavanshi ने तोड़े कई रिकॉर्ड्स
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा 680 रन बना दिए। वो ऑरेंज कैप की रेस में सबसे ऊपर हैं। गजब की बात ये है कि उन्होंने 680 में से 610 रन बाउंड्री से बनाए हैं मतलब उन्होंने 89.7 रन बिना दौड़े बना दिए जो कि चमत्कारिक प्रदर्शन है। वैभव सूर्यवंशी ने एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। क्रिस गेल के 59 छक्कों को उन्होंने पीछे करते हुए अबतक 65 छक्के लगा दिए हैं। वैभव सूर्यवंशी ने दूसरी बार आईपीएल मैच में 12 छक्के लगाए हैं जो कि एक रिकॉर्ड है।
